Haryana Weather Update: हरियाणा के इन 5 जिलों में आज होगी भारी बारिश ! यलो अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का पूर्वानुमान
Haryana Weather Update: हरियाणा में अभी भी 593 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने आज 5 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में और ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार राज्य के पंचकूला, करनाल, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र और कैथल जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
इसके साथ ही राज्य के दक्षिण और दक्षिण पूर्व जिलों के साथ पश्चिम और दक्षिण पश्चिम जिलों में भी मध्यम से हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
इस जिलों में हालात अभी भी खराब
हरियाणा के के 2 जिलों में बाढ़ से हालात अभी भी सुधरे नहीं हैं। सिरसा में घग्गर नदी का जलस्तर लगातार 50 हजार क्यूसेक से ऊपर चल रहा है। ऐसे में सिरसा, रानियां, ऐलनाबाद के साथ-साथ 49 गांव खतरे में हैं।
रंगोई नाले ने भी खतरे को बढ़ा दिया है। पिछले 24 घंटे में रंगोई नाला 6 जगह से टूट चुका है। गांव सिंकदरपुर के पास रंगोई नाला टूटने के बाद नेशनल हाईवे के साथ पानी लग चुका है।