nigamratejob-logo

Haryana Weather : हरियाणा में कल से फिर बदल जाएगा मौसम, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल?

हरियाणा में मौसम निरंतर बदल रहा है। जब से मानसून ने विदाई ली है तभी से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है।
 | 
 हरियाणा में कल से फिर बदल जाएगा मौसम, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल? 

Haryana Weather :  हरियाणा में मौसम निरंतर बदल रहा है। जब से मानसून ने विदाई ली है तभी से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। सोमवार को जहां हरियाणा के कई इलाकों में झमाझम बरसात हुई है वहीं मंगलवार और बुधवार को मौसम साफ़ रहा है। मौसम की चाल  में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुआ था। 

अब 13 अक्टूबर को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ आने पर मौसम में दोबरा बदलाव देखने को मिल सकता है। वैसे मौसम विभाग के अनुसार 10 से 14 अक्टूबर तक हरियाणा में मौसम साफ बना रहने वाला है, बारिश की कोई संभावना नहीं है।

देश भर में मौसम प्रणाली:

मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी रेखा 27° उत्तर अक्षांश, 85° पूर्व देशांतर, रक्सौल, डाल्टनगंज, कांकेर, रामागुंडम, बीजापुर, बैंगलोर और 16 डिग्री उत्तर अक्षांश और 70 डिग्री पूर्व देशांतर से होकर गुजरती रहती है।

अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कर्नाटक के कुछ और हिस्सों, और तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों में, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और ओडिशा से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अब अनुकूल होती जा रही हैं। ।

पश्चिमी विक्षोभ को जम्मू और इससे सटे पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता है।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

एक ट्रफ उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश से बिहार तथा अप हिमालय पश्चिम बंगाल पर बने चक्रवर्ती क्षेत्र से होते हुए दक्षिण-पूर्व असम तक फैला हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।

केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, लक्षद्वीप, दक्षिणी असम और मणिपुर में हल्की बारिश हुई।

पंजाब में अमृतसर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के दमोह में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.6 दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, आंतरिक तमिलनाडु, उत्तरी केरल, दक्षिणी कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

रायलसीमा, मणिपुर और मिजोरम में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।


 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी