nigamratejob-logo

HBSE 12th Result 2023 Direct Link: जारी हुआ हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट, देखें किसने किया टॉप

 | 
hbse 10th result 2023, bseh 10th result 2023, Haryana Board 10th Result 2023, hbse 12th result 2023, bseh 12th result 2023, bseh.org.in 2023

HBSE 12th Result 2023 Out Now, Check Online : हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट  जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी bseh.org.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस का रिजल्ट एक साथ घोषित किया गया।

हरियाणा बोर्ड बोर्ड 12वीं में इस वर्ष 81.65 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। भिवानी के नव भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा नैंसी ने 500 में से 498 अंक हासिल कर पूरे राज्य में टॉप किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कल 16 मई को हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट भी जारी होने की पूरी संभावना है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हुई थी। एग्जाम 28 मार्च तक चले थे। परीक्षाएं 1475 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करवाई गई थीं।

इन परीक्षाओं में 6,32,071 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। पिछले साल हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट इस बार 73.18 फीसदी रहा था जबकि 12वीं परीक्षा में कुल 87.08 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

HBSE 12th Result 2023: बीएसईएच 12वीं परिणाम 2023 घोषित, पास प्रतिशत में 5.43 की गिरावट

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने बीएसईएच कक्षा 12 के परिणाम जारी किए। नतीजे 81.65% रहे। जो पिछले साल के 87.08% से 5.43 अंक कम है। इस साल कुल 2,96,329 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किए जा सकते हैं।

HBSE 12th Result 2023 Live: करनाल की जसमीत प्रदेश में दूसरे स्थान पर

हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम में लड़कियों का जलवा रहा है। जहां भिवानी के सिवानी मंडी की नैंसी ने राज्य भर में प्रथम स्थान पाकर टॉप किया है तो वहीं करनाल के निक्का सिंह स्कूल की जसमीत प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहीं हैं। जसमीत ने 500 में से 497 अंक हासिल किए।

HBSE 12th Result 2023 : लड़कियों ने फिर लड़कों का पछाड़ा

हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से काफी ज्यादा रहा। लड़कियां 87.11 फीसदी तो लड़के 76.43 फीसदी पास हुए। भिवानी की लड़की नैंसी ने 500 में से 498 मार्क्स लाकर टॉपर किया है।

HBSE 12th Result 2023: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित, 81 फीसदी पास, नैंसी टॉपर
हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट  जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी bseh.org.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस का रिजल्ट एक साथ घोषित किया गया। हरियाणा बोर्ड बोर्ड 12वीं में इस वर्ष 81.65 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 

HBSE 12th Result 2023: bseh.org.in पर कैसे चेक करें

  • चरण 1: हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध 12वीं कक्षा के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: अपना रोल नंबर, जन्मतिथि भरें।
  • चरण 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • चरण 5: आपके परिणाम डिवाइस स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। भविष्य में उपयोग या संदर्भ के लिए सहेजें।

HBSE 12th Result 2023: डिजिलॉकर से कैसे डाउनलोड करें
1- डिजिलॉकर ऐप खोले। यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें।
2- अगर आपने इसे पहले वेरिफाई नहीं किया है तो अपना आधार नंबर ऐड करें।
3- ‘पुल पार्टनर डॉक्युमेंट्स’ बटन पर क्लिक करें।
4- आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। वहां आपको 2 विकल्प मिलेंगे।
5- पहले ड्रॉप-डाउन में, ‘हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड’ सेलेक्ट करें।
6- दूसरे ड्रॉप-डाउन में मार्कशीट यानी एचबीएसई 12वीं मार्कशीट/माइग्रेशन या पासिंग आदि सेलेक्ट करें।
7- अगली विंडो में, पास होने का साल और रोल नंबर एंटर करें।
8- एचबीएसई 12वीं एडमिट पर दर्ज डिटेल्स एंटर करें। सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा।

HBSE 12th result 2023: आधिकारिक वेबसाइट काम नहीं कर रही है
एचबीएसई 12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर आएंगे। वेबसाइट bseh.org.in पर ट्राफिक बढ़ने के कारण वेबसाइट काम नहीं कर रही है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी