nigamratejob-logo

Haryana Me Barish: हरियाणा के कई जिलों में झमाझम बारिश, मौसम में अचानक बदलाव, देखें मौसम पूर्वानुमान

 हरियाणा में मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। आज भी सुबह से ही चंडीगढ़ सहित हरियाणा के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं. 
 | 
हरियाणा के कई जिलों में झमाझम बारिश, मौसम में अचानक बदलाव, देखें मौसम पूर्वानुमान

Haryana Me Barish: हरियाणा में मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। आज भी सुबह से ही चंडीगढ़ सहित हरियाणा के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं. 

रविवार की सुबह को राजधानी चंडीगढ़ सहित हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश हुई है, जिसके बाद से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है, और इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश में बारिश की संभावना है। विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि उत्तर हरियाणा, दक्षिण हरियाणा, पश्चिम हरियाणा और दक्षिण पश्चिम हरियाणा के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। इसके बाद, 17 अक्टूबर के बाद मौसम में फिर से बदलाव देखने की संभावना है और प्रदेश में साफ मौसम रहेगा। 19 अक्टूबर तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना नहीं है, और मौसम सूखा रहेगा।

मौसम में तापमान में भी बदलाव आया है, बारिश के बाद दिन का अधिकतम तापमान भिवानी में 38.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहाबाद में 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा राज्य में दक्षिण पश्चिमी मानसून 30 सितंबर को वापस लौट आया है, जिसके चलते कई जिलोें में सुबह से ही मौसम बदल गया है और हल्की बारिश हो रही है

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी