nigamratejob-logo

History of 18 october: आज का इतिहास, जानिए आज के दिन हुई प्रमुख घटनाएं

 | 
आज का इतिहास, जानिए आज के दिन हुई प्रमुख घटनाएं

History of 18 october: आज का इतिहास, जानिए आज के दिन हुई प्रमुख घटनाएं

18 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of October 18)

1386 - जर्मनी में हैडलबर्ग विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1564 - इंग्लैंड के नौसैनिक कमांडर जॉन हॉकिन्स ने दूसरी बार अमेरिका यात्रा शुरू की।
1572 - स्पेन की सेना ने मास्ट्रिच पर हमला कर दिया।
1648 - उत्तर अमेरिकी उपनिवेशों में ‘बोस्टन शूमेकर्स’ पहला श्रम संगठन बना।
1878 - थॉमस एल्वा एडीसन ने घरेलू उपयोग के लिए बिजली उपलब्ध करायी।
1891 - अमेरिका में पहली अंतरराष्ट्रीय छह दिवसीय साइकिल रेस न्यूयार्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन से शुरू हुयी।
1898 - अमेरिका ने स्पेन से प्यूर्टो रिको का अपने कब्जे में लिया।
1900 - काउंट बर्नार्ड वॉन बुलो जर्मनी के चांसलर बने।
1922- ब्रिटिश ब्राॅडकास्टिंग कॉरपोरेशन की स्थापना हुई।

1944 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी से चेकोस्लोवाकिया की स्वतंत्रता के लिये सोवियत संघ ने लड़ाई शुरु की।
1954 - टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी ने पहले ट्रांजिस्टर रेडियो की घोषणा की।
1963 - लॉर्ड होम को कंजरवेटिव पार्टी में नेतृत्व के लिए चली उठापटक के बाद ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया था।
1967 - हेंस ए बेथे को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1972 - पहले बहुद्देशीय हेलिकाॅप्टर एस ए 315 का बैंगलोर में परीक्षण।
1973 - अमेरिका के मशहूर अर्थशास्त्री वैसिली लिओन्टीफ को अर्थव्यवस्था के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1976 - विलियम एन लिप्सकोंब जूनियर को रसायन का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1989 - पूर्वी जर्मनी के कम्यूनिस्ट नेता एरिक होनेकर को उनके पद से हटा दिया गया.
1980 - पहली हिमालय कार रैली काे बम्बई (मुंबई) के ब्रेबोर्न स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
1985 - सम्पूर्ण विश्व में व्यापक विरोध के बावजूद दक्षिण अफ़्रीकी सरकार द्वारा अश्वेत कवि बेंजामिन मोलोइस को फ़ाँसी।
1991 - दक्षिण पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी यूरोप के मुहाने पर स्थित अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत संघ से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1995 - कोलंबिया के कार्टाजेना में गुट निरपेक्ष देशों का ग्यारहवां शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
1998 - भारत और पाकिस्तान आणविक ख़तरे रोकने के लिए सहमत।
2000 - श्रीलंका में पहली बार विपक्षी सदस्य अनुरा भंडारनायके को संसद अध्यक्ष बनाने की सहमति।

2004 - कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन मारा गया।
2004 - म्यांमार के प्रधानमंत्री खिन न्युंट को भ्रष्टाचार के आरोप में अपदस्थ कर नजरबंद कर रखा गया।
2005 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने नियंत्रण रेखा को भूकम्प राहत कार्य के लिए खोलने का सुझाव दिया।
2007 - आठ वर्ष के बाद बेनजीर भुट्टो अपने वतन पाकिस्तान लौटीं।
2007 - कनाडा की संसद के निचले सदन ने म्यांमार की विपक्षी नेता आंग सान सू-की को कनाडा की मानद नागरिकता देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।
2007 - सुदूर अंतरिक्ष में जीवन की तलाश के लिए हैटक्रीक इलाके (सैन फ़्रांसिस्को) में एलेन टेलिस्कोप एरे (एटीए) लगाया गया।
2008 - उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री के लिए 189.25 करोड़ एकड़ भूमि रेल मंत्रालय को वापस की।
2012 - सीरिया ने मारेत अल नुमान में सैन्य हवाई हमले किये जिसमें 40 लोग मारे गये।

18 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति ( October 18 Famous Birthdays)
1950 - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी का जन्म हुआ।
1925 - उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का जन्म हुआ।
18 अक्टूबर को हुए निधन (Famous Deaths October 18)
1996 - भारत के प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक रामकृष्ण खत्री का निधन हुआ।
1976 - प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार विश्वनाथ सत्यनारायण का निधन हुआ।


 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी