nigamratejob-logo

History of 19 oct: आज का इतिहास, जानिए आज के दिन हुई प्रमुख घटनाएं

वैसे तो देश-दुनिया में हर वक्त, हर पल कुछ न कुछ घटित होता रहता है, लेकिन कुछ घटनाएं इतनी महत्वपूर्ण होती हैं कि इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं। 
 | 
आज का इतिहास, जानिए आज के दिन हुई प्रमुख घटनाएं

History of 19 oct: वैसे तो देश-दुनिया में हर वक्त, हर पल कुछ न कुछ घटित होता रहता है, लेकिन कुछ घटनाएं इतनी महत्वपूर्ण होती हैं कि इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं। 

कभी- कभी इन्हीं घटनाओं के आधार पर भविष्य के फैसले भी लिए जाते हैं। इसके अलावा आने वाली पीढ़ी को इन घटनाओं के बारे में जानना भी जरूरी होता है। आइये आज  के दिन हुई प्रमुख घटनाओं पर एक नज़र डालते हैं।

19 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important events of October 19)

1689 - रायगढ़ किले में संभाजी की विधवा और उसके बच्चे ने औरंगजेब के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

1889 - फ्रांसीसी नेता नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस की राजधानी से अपनी सेना हटाई थी।

1933 - जर्मनी मित्र राष्ट्रों की संधि से बाहर आया था।

1924 - अब्दुल अज़ीज़ ने स्वयं को मक्का में पवित्र स्थानों का रक्षक घोषित किया था।

1950 - मदर टेरेसा ने कलकत्ता (भारत) में मिशनरी ऑफ़ चैरिटिज की स्थापना की थी।

1952 - श्रीरामुलू पोट्टी ने पृथक् अाध्र राज्य के लिये आमरण अनशन शुरु किया था।

1970 - भारत में निर्मित पहला मिग-21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था।

1983 - भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक डाक्टर एस. चन्द्रशेखर को एक अन्य अमेरिकी वैज्ञानिक प्रो. विलियम्स फ़ाउलर के साथ 1983 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला था ।

1994 - जेनेवा में उत्तरी कोरिया और सं.रा. अमेरिका ने कोरिया प्राय:द्वीप को परमाणु हथियारों के प्रसार से मुक्त रखने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये थे ।

2003 - पोप जॉन पाॅल द्वितीय ने मदर टेरेसा को धन्य घोषित किया था ।

2004 - अमेरिका के विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने यह रहस्योद्घाटन किया कि अमेरिका की कोशिशों से भारत-पाकिस्तान युद्ध टला। चीन ने अपना पहला व्यावसायिक मौसम उपग्रह छोड़ा। सू विन म्यांमार के नये प्रधानमंत्री बने थे ।

2005 - ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के ख़िलाफ़ बगदाद में सुनवाई शुरू हुई थी ।

2007 - पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर हमले के बाद भारतीय उच्चायुक्त ने उनसे मुलाकात की थी ।

2008 - आटोमोबाइल बाज़ार में मंदी के कारण टाटा मोटर्स ने 300 अस्थाई कर्मियों को हटाया था ।

19 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति (Born on 19 October)

2002 - दिव्यांश सिंह पंवार भारतीय निशानेबाज़ का जन्म हुआ।

2000 - नीतू घंघास - भारत की युवा मुक्केबाज़ का जन्म हुआ।

1870 - मातंगिनी हज़ारा प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी का जन्म हुआ।

1887 - सारंगधर दास स्वतंत्रता सेनानी का जन्म हुआ।

1888 - वेंकटरामा रामलिंगम पिल्लई भारतीय साहित्यकार का जन्म हुआ।

1903 - आर. सी. बोराल हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार का जन्म हुआ। ।

1910 - सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर, खगोल भौतिक शास्त्री का जन्म हुआ।

1911 - मजाज़, प्रसिद्ध शायर का जन्म हुआ।

1923 - भोलाशंकर व्यास 'काशी' (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकार का जन्म हुआ। ।

1961 - सनी देओल के नाम से प्रसिद्ध अजय सिंह, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता का जन्म हुआ। ।

1929 - निर्मला देशपांडे गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता।

1920 - पाण्डुरंग शास्त्री अठावले प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक का जन्म हुआ।

19 अक्टूबर को हुए निधन (Died on 19 October)

2011 - कक्कानादन भारतीय लेखक, उपन्यासकार व कथाकार का निधन हुआ।

2005 - जॉन बोस्को जसोकी - भारतीय राजनीतिज्ञ का निधन हुआ।

1995 - कुमारी नाज़ हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री का निधन हुआ।

1971 - रामअवध द्विवेदी प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक का निधन हुआ।


 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी