nigamratejob-logo

Honey Singh Documentary: हनी सिंह के राज आपको करेंगे हैरान, ये है सिर्फ एक बात, आगे है यादों की बारात

Honey Singh Life: हनी सिंह बीते एक-डेढ़ दशक में रैप के साथ बॉलीवुड स्टार बनकर तेजी से उभरे. जब लग रहा था कि वह लंबी पारी खेलेंगे कि तभी वह गायब हो गए. उनकी जिंदगी में नशे की समस्या से लेकर कई विवादों की बातें सामने आईं. यह भी पता चला कि वह रीहैब में जाकर स्वस्थ हुए. अब हनी सिंह पर डॉक्यूमेंट्री आ रही है. उसमें सारी बातें साफ होंगी.

 | 
NEWS

Honey Singh Story: उम्मीद की जा रही है कि डॉक्युमेंट्री फिल्म एलिफेंट विस्परर्स के ऑस्कर जीतने के बाद इंडिया में ऐसी फिल्मों को गंभीरता से लिया जाएगा. नेटफिल्क्स ने यह डॉक्युमेंट्री बनाई है और आगे वह भारत में और इस तरह की डॉक्युमेंट्री लाने पर विचार कर रहा है. वेस्ट में ऑस्कर विजेता बॉब डायलन, बेयोंसे नोल्स, टेलर स्विफ्ट जैसे संगीत सितारों पर डॉक्युमेंट्री लाने के बाद नेटफ्लिक्स ने अब अपना ध्यान इंडियन संगीत आइकनों पर ध्यान लगाया है. नेटफ्लिक्स ने अब भारतीय रैप और हिप-हॉप स्टार हनी सिंह पर डॉक्युमेंट्री लाने का फैसला किया है. यह डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह के स्टार बनकर उभरने से लेकर, उनके पतन और फिर उठ खड़े होने, उनके अच्छे समय और बुरे समय के बारे में बताएगी.

रिलीज हुआ टीजर

खुद हनी सिंह ने एक टीजर में अपने लाइफ और करियर पर इस डॉक्यूमेंट्री का अनाउंसमेंट किया है. हालांकि नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपनी हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री के लिए अभी तक कोई रिलीज डेट नहीं दी है, सिवाए ‘कमिंग सून’ कहने के. इस डॉक्यूमेंट्री का अभी टाइटल भी नहीं बताया गया है. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अभी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का एक छोटा टीजर जारी किया है, जिसमें हनी सिंह खुद रैप वाले अंदाज में बता रहे हैं कि आगे क्या आ रहा है. हनी सिंह टीजर में अपना परिचय स्वयं दे रहे हैं और इसका अंदाज उसका ट्रेडमार्क रैप है. उन्होंने रैप के अंदाज में यह संकेत भी दिया कि डॉक्यूमेंट्री में सब कुछ बताया जाएगा. जिसमें उनकी ड्रग्स या नशे की समस्या और उसके साथ उनके स्ट्रगल को दिखाएगी.

अनदेखे-अनसुने किस्से

यह डॉक्युमेंट्री यो यो हनी सिंह के उनके करियर के चमकने, चरम पर पहुंचने और वहां से अचानक गायब होने, उनके विवादों, उनके हिट गानों के बारे में बहुत कुछ बताएगी. हनी सिंह खुद अपने प्रशंसकों को अपने जीवन के अनदेखे और अनसुने किस्से सुनाएंगे. साथ ही वह अपने जीवन के उतार-चढ़ाव के बारे में कुछ बहुत बड़े राज भी खोलने वाले हैं. हनी सिंह की यह डॉक्यूमेंट्री सिख एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है. डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन मोजेज सिंह ने किया है. अब इसकी रिलीज डेट का इंतजार किया जा रहा है.

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी