nigamratejob-logo

कब तक सताएगा सर्दी का सितम, जानिए देशभर के मौसम का हाल


मौस्म विभाग ने इतने दिनों के लिए कोहरे और शीतलहर को लेकर जारी किया अलर्ट 

 | 
 मौस्म विभाग ने इतने दिनों के लिए कोहरे और शीतलहर को लेकर जारी किया अलर्ट 

mahendra india news, new delhi

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल इस सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है. दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में कोहरा रहेगा. वहीं मौसम विभाग ने 18 जनवरी को बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बरसात होने का पूर्वानुमान जताया है।


21 तक शीतलहर तो 22 जनवरी तक कोहरा छाया रहेगा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक शीतलहर का प्रकोप जारी है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित कई प्रदेशों में पारा 2 डिग्री तक लुढ़क गया है। उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और राजस्थान के कई एरिया में न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। 


मौसम विभाग के मुताबिक भले ही बीते 3 दिन से ठीकठाक धूप निकल रही हो लेकिन फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलेगी। विभाग ने ने अगले 5 दिनों के लिए कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है।  इसके तहत वीरवार से सोमवार 22 जनवरी तक उत्तर भारत में घने कोहरे की चादर छाई रहेगी। वहीं 18-21 जनवरी के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर चलती रहने का अनुमान लगाया गया है। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण औसत स्तर से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1.5 और 3.1 किमी के बीच के क्षेत्र पर है। एक ट्रफ रेखा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से निचले स्तर पर पूर्वी विदर्भ तक फैली हुई है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है।

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तरी राजस्थान, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छा सकता है। पंजाब, haryana, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है। अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी