nigamratejob-logo

हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और यूपी में आने वाले समय में कैसा रहेगा मौसम, कब तक कंपाएगी भयंकर सर्दी

एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक पर
 | 
एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक पर

मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में आज कड़ाके की सर्दी हो रही है, शीतलहर और कोहरे की मार झेलनी पड़ रही है. मौसम विभाग ने आज भी कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग  के अनुसार, दिल्ली में आज मिनिमम टेंपरेचर 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत के कई प्रदेशों में आने वाले 3 दिनों में घना कोहरा छाया रह सकता है। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और यूपी के कुछ जिलों रात और सुबह के वक्त घने से बहुत घना कोहरे छाया रह सकता है.चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर राजस्थान पर औसत स्तर से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है।

मौसम विभाग की निजी एप स्काईमेट के अनुसार एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक पर है। दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक पर बने चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ रेखा तेलंगाना से होते हुए ओडिशा के दक्षिणी तट तक फैली हुई है। 27 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।


देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी पंजाब में 1 या 2 स्थानों पर ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति रही। हरियाणा, उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक या दो स्थानों पर ठंडे दिन की स्थिति रही।


पंजाब, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में बहुत अधिक घना कोहरा छाया रहा।
उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। जम्मू कश्मीर में छिटपुट हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और असम के उत्तरी तट पर हल्की बरसात हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
27 जनवरी को पंजाब के कई हिस्सों, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और राजस्थान और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में सुबह और रात के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब, और हरियाणा में ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति संभव है।

बिहार के कुछ हिस्सों और पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर ठंडे दिन की स्थिति की उम्मीद है। पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण ओडिशा और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट पर हल्की बारिश संभव है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी