घर खरीदने के लिए Home Loan लेने का है प्लान, तो अभी जान लो इन पांच बड़े बैंकों में क्या है Interest Rate

आज बहुत से लोगों का सपना है कि उनका अपना एक सुंदर सा घर हो। लेकिन पैसे कम होने के कारण कई बार लोग इस सपने को पूरा करने के लिए होम लोन कि तरफ जाते हैं। लेकिन होम लोन के लिए हर बैंक में अलग-अलग टर्म्स एंड कंडीशंस और इंटरेस्ट रेट तय होता है। वहीं अगर आप भी इन दिनों अपने इस सपने को पूरा करने के लिए होम लोन लेने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको इस लेख में अलग-अलग बैंकों के इंटरेस्ट रेट के बारे में जानकारी देंगे। चलिए जानते हैं...
ICICI बैंक होम लोन पर लगेगा इतना इंटरेस्ट रेट
ताज़ा जानकारी के अनुसार प्राइवेट सेक्टर का बड़ा बैंक ICICI बैंक अपने ग्राहकों को 9 प्रतिशत के हिसाब से होम लोन दे रहा है। हालांकि यह ब्याज दर 750 - 800 के बीच सिबिल स्कोर वालों के लिए है। यह ब्याज दरें 30 सितंबर 2023 तक के लिए वैध हैं।
SBI बैंक होम लोन पर लगेगा इतना इंटरेस्ट रेट
वहीं भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने ग्राहकों को सालाना 8.60% से 9.45% के बीच इंटरेस्ट रेट के हिसाब होम लोन दे रहा है। ये ब्याज दरें 31 दिसंबर 2023 तक वैध हैं।
इंडियन बैंक होम लोन पर लगेगा इतना इंटरेस्ट रेट
इंडियन बैंक अपने ग्राहकों को 8.60% से 9.90% के हिसाब से होम लोन ऑफर करता है। यह बैंक अलग अलग ग्राहकों को अलग अलग इंटरेस्ट रेट पर इंटरेस्ट पर होम लोन ऑफर करता है।
बैंक बैंक होम लोन पर लगेगा इतना इंटरेस्ट रेट
बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) सैलरीड और नॉन-सैलरीड दोनों लोगों को 8.40% से 10.60% तक की ब्याज दरों पर होम लोन ऑफर करता है। इंटरेस्ट रेट लोन की सीमा और आवेदक के सिबिल स्कोर पर आधारित होगा। जो ग्राहक क्रेडिट बीमा नहीं खरीदने का विकल्प चुनते हैं, उनसे 0.05% का जोखिम प्रीमियम लिया जाएगा।
ये भी जान लो, क्या है सिबिल स्कोर?
बता दें कि CIBIL स्कोर एक तीन अंक की संख्या है। यह 300 से 900 तक होती है और किसी व्यक्ति की लोन लेने की योग्यता दर्शाती है। वहीं किसी भी लोन में सिबिल स्कोर एक काफी अहम भूमिका निभाता है। एक अच्छा सिबिल स्कोर होने से आपको होम लोन लेने में आसानी होती है। होम लोन लेने के लिए 700 से ज्यादा का सिबिल स्कोर काफी अच्छा माना जाता है। CIBIL स्कोर अक्सर 300 से 900 के बीच होता है। ज्याजातर बैंक 650 के आस-पास सिबिल स्कोर वालों को आसानी से होम लोन दे देते हैं।