nigamratejob-logo

IMD Alert: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी ,मौसम विभाग ने दी चेतावनी…

 मौसम का मिजाज बदल गया है
 | 
dtugkmtfjrth

IMD Alert, Today Weather Update : मौसम का मिजाज बदल गया है। दरअसल कई राज्यों में बारिश की गतिविधि जारी रहने वाली है। इसके साथ ही बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित उत्तर प्रदेश से पंजाब, हरियाणा, राजधानी दिल्ली में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं लेह लद्दाख, गिलगित, बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद सहित हिमाचल और उत्तराखंड में भी भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। दरअसल 2 दिन के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण इन क्षेत्रों में एक बार फिर से बारिश की गतिविधि बढ़ने वाली है।(IMD Alert, Today Weather Update)

पूर्वी राज्यों में बारिश

पूर्वी राज्यों की बात करें तो असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम में भी बारिश की चेतावनी जताई गई है। नागालैंड, सिक्किम सहित अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही भूस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है। 5 दिन की गतिविधि जारी रहने वाली है। इसके साथ ही दो मौसम प्रणाली सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी की वजह से भी इन क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है। हालांकि 15 मई के बाद तापमान में दो से 3 डिग्री का इजाफा देखा जा सकता है।

पर्वतों पर जारी रहेगी बर्फबारी

उत्तराखंड के 10 जिलों सहित हिमाचल के कई क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। कुल्लू मंडी सहित लाहौल स्पीति में बर्फबारी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही निचले इलाके में बारिश की गतिविधि जारी रहने वाली है। इस सप्ताह तक बारिश का दौर देखा जा सकता है। हालांकि इसके बाद तापमान में दो से तीन फीसद की बढ़ोतरी का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। फिलहाल 20 मई तक किसी भी राज्य में लू की चेतावनी से इनकार किया गया है।(IMD Alert, Today Weather Update)

दक्षिणी राज्यों में बारिश

दक्षिणी राज्यों की बात करें तो आंतरिक कर्नाटक सहित तमिलनाडु, पांडिचेरी, कराईकल, केरल, माहे महाराष्ट्र, मध्य महाराष्ट्र सहित गोवा के कुछ हिस्से में बारिश देखी जा सकती है। इसके साथ ही तेज हवा चलने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। कुछ जगहों पर गरज चमक अभी अलर्ट जारी किया गया है। बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।(IMD Alert, Today Weather Update)

पूर्वोत्तर राज्यों की बात करें तो पश्चिम बंगाल बिहार सहित झारखंड के कुछ हिस्से में तेज हवा चलने के साथ ही आंधी और गरज चमक बिजली गिरी की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा 10 से 15 क्षेत्रों में बारिश का भी पूर्वानुमान जताया गया है।

इन राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

हरियाणा, चंडीगढ़, राजधानी दिल्ली सहित पंजाब, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ सहित आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रॉयलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही आंधी का पूर्वानुमान जताया गया है।

इन राज्यों में गरज चमक-बारिश का अलर्ट

जिन राज्यों में गरज चमक और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उसमें जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान निकोबार, मध्य महाराष्ट्र मराठवाड़ा और कर्नाटका शामिल है।

राजस्थान सहित गुजरात के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक सहित बारिश और तेज आंधी का पूर्वानुमान जताया गया है। इन क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में बादलों का आवागमन जारी रहेगा। तापमान में 5 फीसद की गिरावट देखी जाएगी। न्यूनतम तापमान गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकते हैं।

मौसम प्रणाली

  • मौसम प्रणाली की बात करें तो 6 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होगा, जिसके कारण 48 घंटे के दौरान उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की चेतावनी जारी की गई है।
  • वहीं एक अन्य वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी विक्षोभ निचले क्षोभमंडल स्तर में हरियाणा और उसके पड़ोस में बना हुआ है।
  • वहीं एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभ भूमंडलीय स्तर में गणित के रूप में देखा जा रहा है।
  • इतना भी नहीं मौसम प्रणाली की बात करें तो एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 5 मई की रात उत्तर पश्चिम भारत को फिर से प्रभावित कर सकता है। हालांकि इसके मजबूत स्थिति में नहीं होने की वजह से कम बारिश और आंधी का पूर्वानुमान जताया गया है।

मौसमी जानकारी

  • 6 मई से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ से बारिश का एक नया दौर शुरू होगा। जिससे पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट से व्यापक बारिश और हिमपात की स्थिति देखने को मिलेगी।
  • 2 से 3 दिन तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाके में छिटपुट बारिश देखी जा सकती है।
  • वहीं 3 और 4 मई को उत्तराखंड में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया। 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है कि अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिम भारत में भारी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी