nigamratejob-logo

इस देश में होती हैं केवल एक दिन के लिए शादी, लड़की बनती है एक दिन की दुल्हन ! जाने बड़ी वजह

शादी एक ऐसा बंधन है जिसमे बंधने के बाद एक लड़का और लड़की जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाते है।
 | 
इस देश में होती हैं केवल एक दिन के लिए शादी

शादी एक ऐसा बंधन है जिसमे बंधने के बाद एक लड़का और लड़की जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाते है। लेकिन इस दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां केवल एक ही दिन के लिए शादी होती है। आपको बता दें कि एक दिन की शादी के ये चलन चीन में बहुत तेजी से बढ़ा है। 

यहां ये एक ऐसी शादी है जिसमें लड़का केवल एक दिन के लिए दूल्हा बनता है। दुल्हन भी एक ही दिन की होती है। ऐसा इसलिए भी हो रहा है क्योंकि चीन में लड़कों के कुंवारे मरने पर अलग तरह की मान्यताएं हैं। 

 चीन में लड़के एक दिन के लिए शादी के बंधन में बंधते हैं। ऐसी शादियां चीन की पुरानी परंपरा में शामिल नहीं रही हैं, लेकिन हाल ही में इस तरह की शादियां जरूर देखने को मिल रही हैं। 

इन शादियों की सबसे अनोखी बात ये है कि इनके लिए कोई बहुत बड़ा प्रोग्राम नहीं रखा जाता। इन्हें बहुत ही नॉर्मल और गोपनीय तरह से किया जाता है। 

जाने क्यों होती है एक दिन की शादी?
चीन में लड़कों की शादी नहीं हो पा रही है। दरअसल, वहां शादी के लिए लड़के के परिवार को और लड़के को काफी पैसा खर्च करना पड़ता है। 

ऐसे में ज्यादातर लड़के बिना शादी के रह जा रहे हैं। लेकिन समस्या ये है कि चीन में लड़कों का कुंवारा मरना शुभ नहीं माना जाता. यही वजह है कि लड़के अपने सिंगल होने की आइडेंटिटी को मिटाने के लिए एक दिन के लिए ही सही, लेकिन शादी के बंधन में बंध जाना चाहते हैं। 

 चीन के कुछ इलाकों में तो ऐसी भी परंपरा है कि अगर किसी लड़के की मृत्यु बिना शादी के हो गई है तो उसे अंतिम बिदाई देते वक्त उसकी शादी करा दी जाती है। 

जानकरी के मुताबिक लड़कों का कुंवारापन मिटाने के लिए ये सभी लड़कियां पैसे देकर हायर की जाती हैं। यानी वो पैसे लेती हैं एक दिन के लिए दुल्हन बनती हैं और फिर अपने काम पर वापिस लौट जाती हैं। 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी