nigamratejob-logo

India Polluted City: हरियाणा का ये शहर बना देश का सबसे प्रदूषित शहर, प्रदूषण में लगातार हो रही बढ़ोतरी, पढ़ें खबर... ​​​​​​​

हरियाणा में प्रदूषण के स्तर में एक बड़ी बढ़ोतरी हुई है। सोनीपत देश का सबसे प्रदूषित शहरों में से एक बन गया है।
 | 
हरियाणा का ये शहर बना देश का सबसे प्रदूषित शहर, प्रदूषण में लगातार हो रही बढ़ोतरी, पढ़ें खबर... 

India Polluted City: हरियाणा में प्रदूषण के स्तर में एक बड़ी बढ़ोतरी हुई है। सोनीपत देश का सबसे प्रदूषित शहरों में से एक बन गया है। इसके अलावा, सोनीपत के पास सटे झज्जर जिले के बहादुरगढ़ शहर में भी प्रदूषण का स्तर बेहद उच्च है।

वहीं यह बात सामने आई है कि शहर में औद्योगिक क्षेत्रों, टूटी सड़कों, निर्माण गतिविधियों, और छोटे जनरेटरों के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है। हालांकि, उपायों की तरफ से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जिससे लोगों की स्वास्थ्य को खतरा हो रहा है।  

पांच दिन का एक्यूआई
14 अक्टूबर- 321

13 अक्टूबर- 287

12 अक्टूबर- 233

11 अक्टूबर- 208

10 अक्टूबर-205

एक्यूआई का पैरामीटर
शून्य से 50- अच्छा

51 से 100- संतोषजनक

101 से 200- मध्यम

201 से 300- खराब

301 से 400- बेहद खराब

401 से 500- गंभीर

हरियाणा में मौसम की बात करें तो आमतौर पर 15 अक्टूबर तक खुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने, परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हवाओं में बदलाव से 15 अक्टूबर रात्रि से 17 अक्टूबर को आंशिक बादलवाई रहने तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी