nigamratejob-logo

इनेलो ने अभय सिंह चौटाला को कुरुक्षेत्र लोकसभा से अपना उम्मीदवार किया घोषित

 | 
इनेलो ने अभय सिंह चौटाला को कुरुक्षेत्र लोकसभा से अपना उम्मीदवार किया घोषित 

कुरुक्षेत्र। इंडियन नेशनल लोकदल ने कुरुक्षेत्र लोकसभा से अभय सिंह चौटाला को मैदान में उतारा है। शनिवार को कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में एक प्रेस वार्ता कर इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती ने इसकी घोषणा की। 
          इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी सुप्रीमो चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने लोकसभा चुनावों में उम्मीदवार उतारने के लिए प्रकाश भारती की अध्यक्षता में श्याम सिंह राणा, नरेश शर्मा, उमेद लोहान और जसबीर ढीलों की पाँच सदस्यीय कमेटी बनाई थी।

कमेटी ने कुरुक्षेत्र लोकसभा में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से रायशुमारी की जिसमें सभी ने इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला या परिवार के सदस्य के नाम पर मुहर लगाई। लोगों ने अपने मन की बात कमेटी को बताते हुए कहा कि अगर अभय सिंह चौटाला या उनके परिवार से कोई भी सदस्य कुरुक्षेत्र लोकसभा से चुनाव लड़ता है तो उन्हें शत प्रतिशत भारी मतों से जीता कर भेजेंगे।


         कमेटी ने कुरुक्षेत्र लोकसभा के लोगों की अभय सिंह चौटाला को उम्मीदवार बनाने की राय की रिपोर्ट इनेलो सुप्रीमो को सौंपी। रिपोर्ट के ऊपर मंथन करने के बाद चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने अभय सिंह चौटाला को कुरुक्षेत्र से इनेलो का उम्मीदवार बनाने की सहमति दे दी।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी