nigamratejob-logo

जानिए किस दिन से मिलेगी ठंड से थोड़ी राहत, कोहरा और ठंड का कहर

 दिल्ली में ऑरेंज तो पंजाब और हरियाणा में रेड अलर्ट 
 | 
 दिल्ली में ऑरेंज तो पंजाब और हरियाणा में रेड अलर्ट 

mahendra india news, new delhi

मौसम का मिजाज पिछले कई दिनों से बदला हुआ है। इस मौसम में अब घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इसी के चलते सड़क सुनसान नजर आने लगी है। यानि ये कहें कि मौसम ने पूरी दिनचर्या बदल के रख दी है। उत्तर भारत कोहरे और शीतलहर की मार से परेशान है, बुधवार को यानि आज 17 जनवरी को भी उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में है। मौसम विभाग द्वारा जारी हालिया बुलेटिन के मुताबिक गलन वाली ठंड का यह दौर अभी जारी रहने वाला है, दिल्ली-, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर ने आफत बढ़ा दी है। लोग हाड़ कंपा देने वाली ठंड से परेशान हैं। 

मौसम विभाग ने दिल्ली सहित देश के बड़े एरिया में घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब और हरियाणा में अगले कई दिनों तक कोहरा और ठंड और ज्यादा गंभीर रहने की उम्मीद है, मौसम विभाग ने इन प्रदेशों म ेंरेड अलर्ट जारी किया है, इससे पहले मंगलवार को भी पश्चिमी हवा चलने की वजह से गलन और ठिठुरन बनी रही, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह स्थिति 18 जनवरी तक बनी रह सकती है, राजधानी दिल्ली में घने कोहरे की आशंका के मद्देनजर मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ ही पंजाब और हरियाणा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस स्थिति से 19 जनवरी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। 

राजस्थान में ठंड का कहर
इसी के साथ ही राजस्थान के कई एरिया में शीतलहर जारी है जहां बीते 24 घंटे में फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मौसम शुष्क बना हुआ है। अ


24 घंटे में मौसम की गतिविधियां 
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। सिक्किम, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 17 और 18 जनवरी को गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में और 18 जनवरी को उत्तराखंड में छिटपुट बारिश और बर्फबारी संभव है। पंजाब, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में गंभीर ठंडे दिन की स्थिति हो सकती है। उत्तर प्रदेश और बिहार के कई स्थानों और पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति हो सकती है।

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। उत्तर पश्चिमी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, असम, त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी