nigamratejob-logo

शराब पीकर संबंध बनाए, विवाद हुआ तो कर दिया कत्ल, जानें पूरा मामला

नशे में पता नहीं कब-क्या हो जाता है, कोई समझ नहीं पाता। शराब पीकर पहले संबंध बनाए और जब विवाद हुआ तो कत्ल कर दिया है।
 | 

नशे में पता नहीं कब-क्या हो जाता है, कोई समझ नहीं पाता। शराब पीकर पहले संबंध बनाए और जब विवाद हुआ तो कत्ल कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, यह मामला झारखंड के जमशेदपुर के परसुडीह का है। 

यहां पुजारी सुबोध पांडेय की हत्या उसकी प्रेमिका शारदा तिवारी ने ही की थी। पुलिस ने इसका खुलासा किया है। हत्या करने के बाद वह सुबोध के शव को कमरे में ही बंद कर मौके से फरार हो गई थी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा ने बताया कि सुबोध की हत्या 2 मार्च को हुई थी। 6 मार्च को शव बरामद किया था। अनुसंधान में क्रम में प्रेमिका शारदा को गिरफ्तार किया था. शारदा के तीन बच्चें हैं। वहीं सुबोध के भी दो बेटा और दो बेटी है। दोनों बीते एक साल से अवैध संबंध में थे।

इसी बीच दोनों ने बारीगोड़ा में सुबोध सिन्हा के घर पर किराए के मकान में रह रहे थे। दोनों ने खुद को पति- पत्नी बताया था। 2 मार्च को शराब पीने के बाद दोनों ने शारीरिक संबंध बनाया जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस बीच हाथापाई भी हुई।

इसी दौरान सुबोध ने शारदा को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही और दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका गया। शारदा ने उसे धक्का दे कर चौकी से नीचे कर दी, जिससे वह फंदे के सहारे झूल गया। इसके बाद शारदा ने उसका गला भी दबाया। थोड़ी देर में सुबोध की मौत हो गई और शारदा वहां से भाग गई।

शारदा ने पुलिस को बताया कि पुजारी ने एक साल साथ रहने के दौरान उसकी जमीन और गहने बेचवा दिए थे। इसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। जब भी पुजारी से पैसे मांगती थी तब वह मारपीट करने लगता। सुबोध महिला का वीडियो भी बना लिया था। जिसे वायरल करने की धमकी देता था। वह काफी ऊब गई थी। इन्ही सब कारणों से उसकी हत्या कर दी।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी