सबका सूपड़ा साफ़ करने आई Mahindra की नई Bolero! लुक में थार भी पड़ी फीकी, देखें फीचर्स

New Mahindra Bolero 2023: महिंद्रा 2023 में महिंद्रा अपनी नई बोलेरो लॉन्च करने वाली है। यह कंपनी की बिल्कुल नई एसयूवी होने वाली है। पुराने लुक के साथ आने वाली महिंद्रा बोलेरो में बिल्कुल नयी फीचर्स और कलर ऑप्शंस दिए जाएंगे। इसके लांच होने से लोगों को एक नया ऑप्शन मिलेगा। ग्रामीण इलाकों में महिंद्रा बोलेरो काफी ज्यादा पॉपुलर है।
Mahindra लांच करने जा रहा है Bolero का नया और भी दमदार वैरिएंट
अब जब कंपनी इसके नए वैरीअंट को लॉन्च करने वाली है तो लोगों के बीच इसका उत्साह देखने को मिल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसे अगस्त सितंबर महीने में लॉन्च किया जाएगा। जब तक स्कॉर्पियो बाजार में नहीं आई थी, महिंद्रा बोलेरो युवाओं की एकमात्र पसंद थी।
लेकिन इसके आने के बाद बोलेरो को एक टैक्सी के तौर पर प्रयोग किया जाने लगा। लेकिन अब इसका नया अपडेट इसे फिर से इसकी पुरानी पहचान दिला देगा।
New Mahindra Bolero 2023 के नया चमचमाता लुक और डिज़ाइन
अगर हम बात करे New Mahindra Bolero 2023 के नए लुक और डिज़ाइन की तो नई बोलेरो 2023 में ट्विन पिक लोगो दिया जाएगा। वहीं इसमें एक नया रिवाइज्ड रेडिएटर ग्रिल भी मिलेगा।
इसमें नए फॉग लैंप के साथ नया एलईडी डिजाइन हेड लैंप दिया जाएगा। इसमें बिल्कुल नया लोगों वाला स्पेयर व्हील कवर दिया जाएगा। इसके टेल लैंप में नए चमकदार पेटर्न्स दिए जाएंगे जो इससे बेहद ही आकर्षक बनाएंगे। इसका प्रोफाइल पहले के मुकाबले काफी ज्यादा बेहतरीन होने वाला है।
New Mahindra Bolero 2023 में मिल सकते है नए-नए गजब के फीचर्स
अगर हम बात करे New Mahindra Bolero 2023 के फीचर्स की तो इसमें कई सारे फीचर्स जुड़ कर आएंगे। जिसमे कई सारे अपडेटेड फीचर्स होने की सम्भावना बताई जा रही है फीचर्स और लुक में मारुति जिम्नी को टक्कर देगी।
महिंद्रा ने हाल ही में अपनी कम कीमत वाली थार को भी लॉन्च किया है। इसमें टू व्हील ड्राइव ऑप्शन दिया गया है। लेकिन इसके साथ ही नई बोलेरो जिम्नी को काफी अच्छा टक्कर देगी। महिंद्रा बोलेरो के एक्सटीरियर में कुछ नए फीचर्स के साथ कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे। वही अब इसमें ज्यादा पावरफुल टर्बोचार्जर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा।
New Mahindra Bolero 2023 के पावरफुल इंजन के बारे में
New Mahindra Bolero 2023 के इंजन की बात करे तो इसमें 1.5 लीटर का एम हॉक डीजल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 75bhp का पावर और 210 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करने वाला है। 3 सिलेंडर इंजन के साथ फाइव स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प दिया जाएगा। विचार किया जा रहा है कि इस बार इसने ऑटोमेटिक गियर बॉक्स भी दिया जाए।