हरियाणा में करनाल लोकसभा से मनोहर लाल, सिरसा से अशोक तंवर को टिकट, देखें पूरी लिस्ट
![हरियाणा में करनाल लोकसभा से मनोहर लाल, सिरसा से अशोक तंवर को टिकट, देखें पूरी लिस्ट](https://nigamratejob.com/static/c1e/client/96116/uploaded/b998fd2a6e527f664eb8190997f7e285.webp?width=789&height=444&resizemode=4)
Haryana Loksabha BJP Candidates List: हरियाणा में बीजेपी ने लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। आज भाजपा की तरफ से हरियाणा की छह सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है।
हरियाणा की दस लोकसभा सीटों में से सिरसा, अंबाला, भिवानी, करनाल, गुरुग्राम और फरीदाबाद सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिये गए हैं वहीं हिसार, रोहतक, सोनीपत और कुरुक्षेत्र से अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किये हैं।
हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को करनाल लोकसभा से प्रत्याशी बनाया गया है। यहां पर मौजूदा सांसद संजय भाटिया का टिकट काट दिया गया है। वहीं सिरसा से सुनीता दुग्गल का टिकट काटकर आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए अशोक तंवर को प्रत्याशी बनाया गया है।
इधर अंबाला लोकसभा सीट से स्व. रतनलाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया को टिकट दिया गया है। इसके अलावा गुरुग्राम से मौजूदा सांसद राव इंद्रजीत सिंह, भिवानी महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह और फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर को दोबारा टिकट दिया गया है।