nigamratejob-logo

ब्लैक ड्रेस पहन मोनालिसा ने किया 'मस्त मलंग' डांस! देखकर फैन्स हुए फिदा

 | 
ब्लैक ड्रेस पहन मोनालिसा ने किया 'मस्त मलंग' डांस! देखकर फैन्स हुए फिदा

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर चल रहे हैं। वह एकता कपूर के सीरियल 'बेकाबू' में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका निगेटिव किरदार है। सीरियल में मोनालिसा को काफी पसंद किया जा रहा है। भोजपुरी फिल्मों से अलग इन दिनों वह टीवी में व्यस्त हैं। मोनलिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपनी मदमस्त अदाएं दिखाती हुई पोज दे रही हैं। मोनालिसा का लेटेस्ट वीडियो देखकर फैन्स उन पर दिल हार बैठे हैं।

कैसा लगा लुक?
मोनालिसा ने वन शोल्डर बॉडी हगिंग ब्लैक ड्रेस पहना है। उन्होंने बालों को कर्ली लुक दिया है। इसके साथ उन्होंने रेड लिपस्टिक मैच किया है। बैकग्राउंड में गाना सपना जहां चल रहा है। मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, "मस्त मलंग"... इस गाने से प्यार है। 

फैन्स हुए फिदा
मोनालिसा के वीडियो पर एक यूजर ने उनके सीरियल के किरदार को लेकर लिखा- 'डायन ऐसे ही होती है क्या?' एक यूजर कहते हैं, 'वाओ बहुत ही हॉट।' वहीं कई फैन्स ने रेड हार्ट और फायर का इमोजी बनाया। 

टीवी से किया डेब्यू
मोनालिसा की पहचान आज एक भोजपुरी एक्ट्रेस की है लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। उन्हें 'बिग बॉस 10' से पहचान मिली। भोजपुरी के अलावा मोनालिसा ने बंगाली, उड़िया, कन्नड़ और तमिल फिल्में की हैं। उनके मुख्य शोज में 'नजर', 'नमक इस्क का', 'नजर 2' और 'नच बलिए 8' है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी