nigamratejob-logo

जंगल में Pawan Singh के साथ रोमांस करती दिखी Monalisa! बोली -फाट जाई चोली हो, देखे वीडियो

 | 
जंगल में Pawan Singh के साथ रोमांस करती दिखी Monalisa! बोली -फाट जाई चोली हो, देखे वीडियो

Pawan Singh-Monalisa Bhojpuri Romance Video: भोजपुरी जगत के मेगास्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) का इस समय एक और रोमांटिक गाना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। गाने के वीडियो में पवन सिंह और मोनालिसा खूब एक दूजे के साथ प्यार करते हुए दिख रहे हैं। मोनालिसा छोटे पर्दे और सोशल मीडिया की क्वीन बन चुकी हैं। मोनालिसा अपनी कातिलाना अदाओं से इंटरनेट का तापमान हमेशा बढ़ा देती हैं। इस जोड़ी ने कई सुपरहिट गानें दिए हैं।


पवन और मोनालिसा का भोजपुरी फिल्म ‘जिद्दी आसिक’ ( Ziddi Aashiq) का गाना ‘फाट जाई चोली हो’ (Faat Jaai Choli Ho) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने के वीडियो में मोनालिसा से पवन सिंह खफा हो गए और एक्ट्रेस अपने प्रेमी पवन सिंह को मनाने की कोशिश कर रही हैं।

मोनालिसा पवन सिंह इस वीडियो में ताबड़तोड़ डांस करते नजर आ रहे हैं। मोनालिसा लाल कलर की साड़ी में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस गाने पर दिन पर दिन व्यूज की गिनती बढ़ती जा रही है। फिलहाल इसे 11,80,591 से अधिक बार देखा जा चुका है। ये गाना साल 2019 का है, जो अभी भी एक बार फिर से सुर्खियों में छाया हुआ है।

मोनालिसा का अंदाज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा हैं। भोजपुरी गाना ‘फाट जाई चोली हो’ को Kalpana ने आवाज दी है, जबकि गाने के बोल Vinay Bihari ने लिखा है और म्यूजिक भी Vinay Bihari ने ही दिया है।

गाने में मोनालिसा एक्टर पवन सिंह संग जंगल में रोमांस करती हुईं नजर आ रही हैं। मोनालिसा अपनी हॉट अदाओं से पवन सिंह को रिझाती हुईं नजर आ रही हैं। मगर पवन सिंह भी कम नहीं हैं एक्टर भी खूब भाव खाते हुए नजर आ रहे हैं। मोनालिसा की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है यही वजह है कि उनकी तस्वीरें और गाने खूब वायरल होते हैं।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी