nigamratejob-logo

500 रुपए के नोट को लेकर नया नियम हुआ लागू, अगर आपके पास भी है तो करें ये काम

बाजार में 500 के नोट 2 तरह के मिलते हैं और दोनों नोटों में बहुत कम अंतर होता है
 | 
500 रुपए के नोट को लेकर नया नियम हुआ लागू

बाजार में 500 के नोट 2 तरह के मिलते हैं और दोनों नोटों में बहुत कम अंतर होता है। इन दो तरह के नोटों में से एक को नकली बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, वीडियो में कहा गया कि नोट नकली है। तो हम आपको बताते हैं कौन से असली नोट हैं।

वीडियो में क्या कहा?

वीडियो में कहा गया था कि आप 500 रुपये का कोई भी ऐसा नोट न लें, जिसमें हरे रंग की पट्टी आरबीआई गवर्नर के हस्ताक्षर से होकर गुजरती हो या गांधी जी की तस्वीर के काफी करीब हो। इस वीडियो में कहा जा रहा है कि एक तरह का नोट नकली होता है। पीआईबी ने इस वीडियो का फैक्ट चेक किया है। जिसके बाद इसकी सच्चाई सामने आई है।

दोनों तरह के नोट असली हैं


वीडियो के फैक्ट चेक के बाद पता चला है कि ये वीडियो पूरी तरह से फेक है। बाजार में चल रहे दोनों तरह के नोट असली हैं। अगर आपके पास 500 का नोट है तो घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आरबीआई ने कहा है कि दोनों तरह के नोट वैध हैं।

जानिए वायरल मैसेज की सच्चाई
अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आता है तो आप बिल्कुल भी परेशान न हों। ऐसे फेक मैसेज किसी के साथ शेयर न करें। इसके अलावा आप किसी भी खबर का फैक्ट चेक भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक लिंक https://factcheck.pib.gov.in/ पर जाना होगा। इसके अलावा आप वीडियो को व्हाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल: pibfactcheck@gmail.com पर भी भेज सकते हैं।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी