nigamratejob-logo

NIA Seized Property : NIA का खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ बड़ा एक्शन, पंजाब और चंडीगढ़ की प्रॉपर्टी जब्त

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने खालिस्तान समर्थक और प्रतिबंधन संगठन सिख फॉर जस्टिस के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है.
 | 
NIA का खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ बड़ा एक्शन, पंजाब और चंडीगढ़ की प्रॉपर्टी  जब्त

NIA Seized Property :  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने खालिस्तान समर्थक और प्रतिबंधन संगठन सिख फॉर जस्टिस के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. एनआईए ने चंडीगढ़ और अमृतसर में उसकी संपत्तियां जब्त कर ली हैं. पन्नू अमृतसर का रहने वाला है और NIA ने उस पर इनाम भी घोषित कर रखा है.

46 कनाल की प्रॉपर्टी जब्त

NIA की तरफ से अमृतसर के गांव खानकोट में पन्नू की 46 कनाल की प्रॉपर्टी जब्त की गई है। खानकोट पन्नू का पैतृक गांव है। यह एग्रीकल्चर लैंड है। वहीं चंडीगढ़ के सेक्टर 15 C में पन्नू का घर है। पहले 2020 में इन्हें अटैच किया गया था। अब NIA ने इन्हें जब्त कर लिया। कानूनी तौर पर अब पन्नू इन प्रॉपर्टी का मालिक नहीं रहा। यह प्रॉपर्टी अब सरकार की हो गई हैं।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी