nigamratejob-logo

अस्पताल में नर्स को नाइट ड्यूटी के लिए रोका, फिर नशीला पदार्थ पिलाकर रात भर किया दुष्कर्म, जाने दरिंदगी का पूरा मामला

 | 
अस्पताल में नर्स को नाइट ड्यूटी के लिए रोका, फिर नशीला पदार्थ पिलाकर रात भर किया दुष्कर्म

आगरा के ताजगंज थाना इलाके से एक दुष्कर्म का शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अस्पताल के संचालक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। यह मामला अस्पताल में काम करने वाली नर्स दर्ज करवाया है। 

पीड़िता का आरोप है कि संचालक ने उसको अपने चैंबर में बुलाया, उसे नशीला पदार्थ कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित को रातभर चैंबर में ही बंधक बनाकर रखा।  

शिकायत दर्ज के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह देवरी रोड स्थित एक अस्पताल में नर्सिंग हेल्पर का काम करती है। ताल सेमरी निवासी राकेश कुमार अस्पताल का साझीदार संचालक है। 2 अगस्त की रात को राकेश ने उसे रात की ड्यूटी के लिए रोक लिया। 

संचालक ने कहा कि रात को किसी महिला मरीज को आना है, इस पर वो रुक गई। रात करीब 11:30 बजे आरोपी ने उसे अपने चैंबर में बुलाया। उसे कोल्डड्रिंक पिलाई, इससे उसे चक्कर आने लगे। इसके बाद राकेश छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर कपड़े फाड़ दिए। उसके साथ दुष्कर्म किया। 

सुबह होते ही राकेश वहां से भाग निकला। उस समय वह काफी दहशत में थी, किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में परिजन को जानकारी दी। उन्होंने हिम्मत बंधाई तो पुलिस से शिकायत की। 

अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी