Petrol-Diesel Price 14 May 2023 : पेट्रोल-डीजल के रेट जारी, तेल भरवाने से पहले देखें ताज़ा भाव
इस उतार-चढ़ाव के बीच भी भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं। इस तरह आज लगातार 358वां दिन है जब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइये जानते हैं आज के ताज़ा दाम...

Petrol-Diesel Price 14 May 2023 : देश में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के ताज़ा दाम सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी किए जाते हैं। बता दें कि यह कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय होती है। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है।
शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीजल (रुपये/लीटर) |
---|---|---|
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
जयपुर | 108.48 | 93.72 |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
हैदराबाद | 109.66 | 97.82 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
बंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
तिरुवनंतपुरम | 107.71 | 96.52 |
पोर्टब्लेयर | 84.10 | 79.74 |
भुवनेश्वर | 103.19 | 94.76 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
नोएडा | 96.57 | 89.96 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
जानकारी के अनुसार देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में बिक रहा है। जहां पेट्रोल की कीमत 113.65 रुपये प्रति लीटर है तो वहीं डीजल की कीमत 98.39 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है। वहीं देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में है, जहां पर पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये लीटर पर बिक रहा है।
कैसे मोबाइल पर देखें ताज़ा भाव
पेट्रोल-डीजल के भाव में रोज बदलाव होता है और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।