Petrol-Diesel Price : देने होंगे एक लीटर तेल के लिए इतने पैसे, टंकी फुल कराने से पहले यहां जान लें आज के ताजा भाव
Petrol-Diesel Price : देश में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के ताज़ा दाम सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी किए जाते हैं। बता दें कि यह कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय होती है। क्रूड ऑयल की बात करें तो पिछले कुछ समय से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। इस उतार-चढ़ाव के बीच भी भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं। आइये जानते हैं आज के ताज़ा दाम...
शहर पेट्रोल (रुपए) डीजल (रुपए)
मुंबई 106.31 94.27
दिल्ली 96.72 89.62
चेन्नई 102.63 94.24
कोलकाता 106.03 92.76
बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04
जानकारी के अनुसार देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में बिक रहा है। जहां पेट्रोल की कीमत 113.65 रुपये प्रति लीटर है तो वहीं डीजल की कीमत 98.39 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है। वहीं देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में है, जहां पर पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये लीटर पर बिक रहा है।
कैसे मोबाइल पर देखें ताज़ा भाव
पेट्रोल-डीजल के भाव में रोज बदलाव होता है और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।