Pre Mansoon Rain Alert: हरियाणा में प्री मॉनसून से होगी झमाझम बारिश, जानें प्रदेश में आगामी मौसम का हाल

Pre Mansoon Rain Alert: हरियाणा और पंजाब के साथ-साथ राजस्थान में अगले तीन दिनों में, मुख्य रूप से 15, 16 और 17 मई को गरज और बारिश के साथ धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
हालांकि ये गतिविधियां स्थाई नहीं है। लेकिन कुछ जगहों पर इनका असर देखने को मिलेगा। इन क्षेत्रों में बारिश, धूल भरी आंधी, गरज और तेज हवाओं के चलने की संभावना है।पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के इन क्षेत्रों में तापमान अधिक बना हुआ है।यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर है।
बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ अब पहाड़ियों पर बना हुआ है और मैदानी इलाकों पर एक सर्कुलेशन बना हुआ है। एक और पश्चिमी विक्षोभ 17 मई को आ रहा है। इन सिस्टम्स के संयुक्त प्रभाव से गतिविधियां होंगी।
ऐसे में यदि तापमान की बात करें तो तापमान पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। क्योंकि यह वर्तमान अधिकतम तापमान को दबा नहीं पाएगा। हालांकि इन गतिविधियों की वजह से तापमान मे बढोतरी नहीं होगी। वहीं, हीट वेव का खतरा भी अभी के लिए नहीं है।