nigamratejob-logo

प्रियंका चोपड़ा होंगी कजिन बहन परिणीति की सगाई में शामिल! परिणीति का घर दुल्हन की तरह सजा

 | 
प्रियंका चोपड़ा होंगी कजिन बहन परिणीति की सगाई में शामिल! परिणीति का घर दुल्हन की तरह सजा

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा के डेटिंग की खबरें करीब एक महीने से लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. डेटिंग की खबरों के बाद परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई और शादी की खबरें भी सामने आने लगी हैं. अब रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति और राघव 13 मई को दिल्ली में सगाई करने वाले हैं. इन्हीं खबरों के बीच अब कहा जा रहा है कि परिणीति और राघव की सगाई में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल होंगी, और वह इंडिया आ रही हैं. 

प्रियंका चोपड़ा होंगी कजिन बहन परिणीति की सगाई में शामिल!

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई के जश्न में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शी शामिल होने वाली हैं. खबरों की मानें तो एक्ट्रेस 13 मई की सुबह दिल्ली पहुंचेंगी और सीधा ही बहन परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई के फंक्शन में शामिल होंगी. रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई का फंक्शन सेंट्रल दिल्ली के कपूरथला हाउस में होने जा रहा है. 

परिणीति का घर दुल्हन की तरह सजा! 

रिपोर्ट्स के अनुसार, एक तरफ परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की तैयारियां दिल्ली में हो रही हैं. वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस परिणीति का मुंबई वाला घर दुल्हन की तरह सज गया है. बीती शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो  वायरल हुआ जिसमें, परिणीति चोपड़ा का घर फैंसी लाइटों से सजा हुआ नजर आया. 

परिणीति पहनेंगी मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर आउटफिट!


रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई के फंक्शन में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन आउटफिट पहनने वाली हैं. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस का आउटफिट बहुत ही लाइट वेट होगा, क्योंकि परिणीति को ज्यादा हैवी वर्क पसंद नहीं है. वहीं राघव चड्ढा अपने मामा और फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा का डिजाइन मिनिमल अचकन पहनने वाले हैं. 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी