Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों को दी खुशखबरी, तीसरा बच्चा होने पर अब नहीं रुकेगी पदोन्नति, जानें पूरी खबर

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर कदम उठाया है। जिसमें अब तीसरा बच्चा होने के बाद भी कर्मचारी को पदोन्नति मिल सकेगी। बता दें कार्मिकों को पदोन्नति के साथ वेतन बढ़ोतरी मिलेगी।
गुरुवार को कार्मिक विभाग ने ये आदेश जारी कर दिए है। इस अधिसूचना में सरकार ने यह भी कहा है कि जुड़वा बच्चे हैं या किसी तरह की विकलांगता से पीडित है और कानूनन दूसरी शादी के बाद हुई संतान को तीसरी संतान नहीं माना जाएगा।
8 लाख कर्मचारियों को होगा लाभ
ऐसे में प्रदेश के 8 लाख कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। इससे पहले सरकार ने ऐसे कर्मचारियों की पदोन्नति पर 3 साल तक रोक लगा रखी थी। उनको प्रमोशन और सैलरी बढ़ोतरी का फायदा 3 साल देरी से मिल पाता था।
इनको भी मिलेगा फायदा
बता दें इस फैसले का फायदा 1 जून 2002 के बाद दो से अधिक संतान पैदा करने वाले सरकारी कर्मचारियों को भी मिलेगा। दरअसल, साल 2004 में भाजपा की तत्कालीन सरकार ने नियम लागू किया था कि किसी सरकारी कर्मचारी के तीसरी संतान होने पर उसकी पदोन्नति रोक दी जाएगी। पहले यह रोक पांच वर्ष तक के लिए थी। फिर साल 2017 में भाजपा की ही सरकार ने इसे और बढ़ा दिया था