Relationship Life: शनिवार-रविवार को ज्यादा होती है पति-पत्नी के बिच लड़ाई, वीकेंड पर घर में बवाल से पुलिस भी परेशान
Relationship Life: बात थोड़ी अजीब है लेकिन बात में दम है। इतना ही नहीं ये खास बात हर घर से भी जुड़ी है। इस खबर में जो हम आपको बताने जा रहे हैं उससे कहीं न कहीं आप भी जुड़े हैं। आईए जानतें हैं ये खास खबर...
शनिवार और रविवार पति और पत्नियों की तकरार
शनिवार और रविवार की शाम को आगरा में पति और पत्नियों के बीच खूब तकरार होती है। इन दोनों दिन सुबह 6 से रात 9 बजे तक पुलिस सांसत में रहती है। अन्य अपराधों के अलावा पुलिस को पति-पत्नी की लड़ाई भी सुलझानी होती है। यह हम नहीं, बल्कि पुलिस विभाग के आंकड़े बयां कर रहे हैं।
112 पर आई शिकायतें
डायल- 112 की शिकायतों से लेकर, महिला थाना, महिला प्रकोष्ठ, परिवार परामर्श केंद्र और पुलिस कमीश्नरेट में दर्ज शिकायतें ज्यादातर वीकएंड की हैं। कुल 189 शिकायतें आयी हैं। पुलिस की बात करें तो मार्च के बाद एकाएक विवादों की संख्या बढ़ गई है।
डॉ. वीके सिंह ने बताया
काउंसलर परिवार परामर्श केंद्र, डॉ. वीके सिंह ने कहा कि परिवार परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग करते 8 साल से अधिक हो गये। वीकएंड में पति-पत्नी के विवाद मध्यम वर्गीय और उच्च वर्गीय होते हैं। इसमें भी कामकाजी दंपत्ति ज्यादा शामिल हैं।
डॉ. पूनम तिवारी का कहना है...
डॉ. पूनम तिवारी का कहना है कि जितनी आधुनिकता बढ़ रही है, उतने ही पति-पत्नी के रिश्ते कमजोर होते जा रहे हैं। अब तक थानों तक मामले होते थे, लेकिन अब लोग काउंसलिंग और मनोवैज्ञानिकों और मनोचिकित्सकों का सहारा ले रहे हैं।