Sasur Damad Ka Video : शादी में दूल्हे ने मोटरसाइकिल क्या मांगी, नाराज ससुर ने चप्पलों से मारा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sasur Damad Ka Video : दहेज लेना और देना दोनों सामाजिक बुराई के साथ-साथ अपराध भी है। आज सरकार न केवल दहेज प्रथा को मिटाने के लिए बल्कि बालिकाओं की स्थिति के उत्थान के लिये कई कानून (दहेज निषेध अधिनियम 1961) और योजनाओं द्वारा सुधार हेतु प्रयासरत है। हालांकि, आज भी दहेज से जुड़े मामले सामने आते रहते हैं।
वहीं अब देहज को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कथिक तौर पर दूल्हे ने मोटरसाइकिल की मांग कर दी। इसके बाद ससुर ने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी।
कुछ लोग इस वीडियो को रियल बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस वीडियो को स्क्रिप्टेड बता रहे हैं। वीडियो मे दिख रहा है कि एक बुजुर्ग शख्स दूल्हे का गिरेबान पकड़ कर उसे चप्पल दिखा रहे हैं।
वाह ससुर जी...दामाद जी ने मोटरसाइकिल क्या मांगी, पिल पड़े चप्पल उतारकर....आनंद लीजिए पर दहेज नहीं..... @mmanishmishra @sanjayjourno @Shailendra_Mona pic.twitter.com/WQdOtojc5r
— manoj pamar (@ManojPamar) May 8, 2023
एक जगह तो चप्पल से पिटाई भी कर देते हैं। इसके साथ ही सुनाई दे रहा है कि हम जमीन बेच के तुमको मोटरसाइकिल दिलाए...। इस बीच कुछ अन्य लोग भी आ जाते हैं, और महिलाएं पारंपरिक गीत गाने लगती है। इसके बाद दूल्हा, दुल्हन का हाथ पकड़कर आगे बढ़ने लगता है।