nigamratejob-logo

Saving Tips: लड़की ने अपनाया ये गजब का मूल मंत्र! सिर्फ 28 साल की उम्र... और 50 लाख की सेविंग, आप भी जान लें ट्रिक!

हमेशा हमारे बड़ों शुरू से एक ही बात बताते आये हैं कि जिस दिन से कामना शुरू करो उसी समय से ही उसमें बचत करना स्टार्ट कर दें। जो लोग इस बात समय रहते समझ जाते हैं
 | 
लड़की ने अपनाया ये गजब का मूल मंत्र! सिर्फ 28 साल की उम्र... और 50 लाख की सेविंग, आप भी जान लें ट्रिक!

Saving Tips: हमेशा हमारे बड़ों शुरू से एक ही बात बताते आये हैं कि जिस दिन से कामना शुरू करो उसी समय से ही उसमें बचत करना स्टार्ट कर दें। जो लोग इस बात समय रहते समझ जाते हैं

उनको जल्द ही अमीर बनने से कोई नही रोक सकता है। इसका सीधा सा उदाहरण एक ब्रिटिश लड़की है। इन्होने कुछ ऐसा ही कर दिखाया। जिस उम्र में लोग बचत करने के लिए संघर्ष कर रहे होते हैं, उस उम्र तक वो लखपति बन गई। जी हां - चलिए आईये जानते हैं कैसे लड़की ने ये कारनामा कर दिखाया।  

बता दें माटिल्डा लिटर नाम की लड़की ने उस उम्र में 50 लाख का बैलेंस बना लिया है, जब लोग अपना करियर सेट कर रहे होते हैं।  उसने छोटी सी उम्र से ही पैसे बचाने की आदत डाल ली थी और वो छोटी-मोटी नौकरियां करके पैसे कमाती थी। 

कैफे में बर्तन धोने से लेकर स्टोर असिस्टेंट तक की नौकरी उसने की और इससे मिलने वाले पैसे जोड़ने स्टार्ट कर दिए। इसका परिणाम ये निकला कि कॉलेज में एडमिशन लेने के समय तक उसके पास करीब 5-6 लाख रुपये की सेव हो चुकी थी। 

16 की उम्र में मटिल्डा ने ज्वैलरी बनाने का बिजनेस शुरू कर दिया. वो इसे क्रिसमस मार्केट और वेबसाइट के ज़रिये भी बेचती थी. उसने 18 साल की उम्र तक पैरेंट्स के साथ ही रहना चुना,

 ऐसे में उनके पैसे पूरे के पूरे ही बच रहे थे।  जब वो कॉलेज में एडमिशन ले रही थी तो उसके पास 5 लाख की सेविंग थी। 

हालांकि वो स्टूडेंट फाइनेंशियल पैकेज पर रहती थीं और साथ-साथ सैलून में काम करती थीं. 23 साल की उम्र में जब उन्हें नौकरी मिली तो हर महीने वो करीब 1 लाख रुपये बचा लेती थी. 28 तक आते-आते उसकी बचत 50 लाख हो चुकी है। 

सेविंग के टिप्स

माटिल्डा के इंस्टाग्राम पर 12 हज़ार फॉलोअर्स हैं, जिन्हें वे सेविंग के टिप्स बताती हैं।  आप भी उनके टिप्स अपनाकर अपनी बचत बढ़ा सकते हैं।

1.  माटिल्डा के मुताबिक अपने लिए खर्च के पैसे तय कर लेने चाहिए ताकि आप अपनी लाइफसस्टाइल में इससे आगे नहीं जाएं. अगर वेतन बढ़ता भी है, तो अपना खर्च नहीं बढ़ाएं। 

 2. कभी भी ट्रेंड्स के पीछे नहीं भागना चाहिए। नई तकनीक की चीज़ों पर पैसे खर्च करना बेकार का खर्च है। खुद माटिल्डा के पास 2007 मॉडल की गाड़ी और पुराना आईफोन है।

 3. अगर पैसे बढ़ाने हैं तो हमें साथ में कुछ और काम करते रहना चाहिए. वो अपने काम के अलावा भी छोटे-मोटे कामों से पैसे कमाती रहती हैं. इससे बचत बढ़ती रहती है।

4.  कोई भी चीज़ खरीदने से पहले अच्छी डील का इंतज़ार करें. सस्ते में चीज़ें खरीदना, कैशबैक डील्स और नॉन ब्रांडेड खाना खरीदने में भी अच्छी बचत हो जाती है। 

 5. अपने पैसे जमा करने के लिए बैंक समझदारी से चुनें. आपको ये देखना ज़रूरी है कि आपका पैसा किसी ज्यादा इंटरेस्ट देने वाले बैंक में हो और इसे इंवेस्ट करने में भी समझदारी से काम लें। 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी