nigamratejob-logo

Shardiya Navratri 2023: आज से शारदीय नवरात्रि शुरू, जानें घटस्थापना का शुभ समय-पूजा विधि और सामग्री ​​​​​​​

हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। बता दें कि हर साल दो नवरात्रि मनाई जाती हैं। एक चैत्र माह में और दूसरा आश्विन माह में।
 | 
आज से शारदीय नवरात्रि शुरू, जानें घटस्थापना का शुभ समय-पूजा विधि और सामग्री  

Shardiya Navratri 2023: हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। बता दें कि हर साल दो नवरात्रि मनाई जाती हैं। एक चैत्र माह में और दूसरा आश्विन माह में। आश्विन माह में आने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना करने और नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। 

इस बार ख़ास बात यह है कि इस बार माँ दुर्गा सिंह पर नहीं बल्कि हाथी पर सवार होकर आएगी। चलिए आइये जानते है शारदीय नवरात्रि, शुभ मुहूर्त और घट स्थापना का समय?

आज 15 अक्टूबर 2023 रविवार से शारदीय नवरात्रि पर्व शुरू हो गया है । इस खास दिन पर चित्रा नक्षत्र और स्वाति नक्षत्र का योग बन रहा है, जो शुभ कार्यों के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है।

 शारदीय नवरात्रि 2023 घटस्थापना का समय

शास्त्रों में बताया गया है कि शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर अभिजीत मुहूर्त में घटस्थापना का मुहूर्त तय किया जाता है। चित्रा नक्षत्र में ही घट स्थापना का समय निश्चित किया जाता है। ऐसे में इस दिन 14 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 24 मिनट से 15 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 13 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा. वहीं, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.04 बजे से 11.50 बजे के बीच रहेगा, इसलिए घटस्थापना पूजा भी इसी अवधि में की जाएगी.

 15 अक्टूबर 2023- मां शैलपुत्री की पूजा

16 अक्टूबर 2023- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

17 अक्टूबर 2023- मां चंद्रघंटा की पूजा

18 अक्टूबर 2023- मां कुष्मांडा की पूजा

19 अक्टूबर 2023- मां स्कंदमाता की पूजा

20 अक्टूबर 2023- मां कात्यायनी की पूजा

21 अक्टूबर 2023- मां कालरात्रि की पूजा

22 अक्टूबर 2023- मां सिद्धिदात्री की पूजा

23 अक्टूबर 2023- मां महागौरी की पूजा

24 अक्टूबर 2023 - विजयादशमी (दशहरा)

नवरात्रि के दौरान न करें ये गलतियां 

मांसाहारी भोजन : नवरात्रि के दौरान कोई भी व्यक्ति मांसाहारी भोजन का सेवन न करे। 

लहसुन-प्याज से परहेज : जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे नवरात्रि में लहसुन-प्याज  का सेवन भी न करें। 

बाल या नाखून काटना : नवरात्रि में नाख़ून और बाल कटवाने से भी परहेज करें। 

शराब और तंबाकू : शराब और तंबाकू का सेवन न करें 

भोजन बर्बाद न करें : भोजन बर्बाद न करें। 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी