nigamratejob-logo

Solar Eclipse October 2023: आज है साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में किस समय लगेगा सूर्य ग्रहण

अक्टूबर 2023 में दो खगोलीय घटनाएँ होंगी इनमे एक सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण।
 | 
आज है साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में किस समय लगेगा सूर्य ग्रहण  

Solar Eclipse October 2023 : अक्टूबर 2023 में दो खगोलीय घटनाएँ होंगी इनमे एक सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण। सूर्य ग्रहण सबसे महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाओं में से एक है। सूर्य ग्रहण एक ऐसी घटना है जिसमें सूर्य चंद्रमा द्वारा अवरुद्ध हो जाता है, जबकि चंद्र ग्रहण में पृथ्वी की छाया चंद्रमा को ढक देती है।

सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य को ग्रहण कर लेता है। इसका मतलब यह है कि चंद्रमा, पृथ्वी की परिक्रमा करते समय, सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है, जिससे सूर्य अवरुद्ध हो जाता है और सूर्य का प्रकाश हम तक नहीं पहुंच पाता है। सूर्य ग्रहण चार प्रकार के होते हैं- आंशिक सूर्य ग्रहण, वलयाकार सूर्य ग्रहण, पूर्ण सूर्य ग्रहण और संकर सूर्य ग्रहण।

आइए जानें पूरी डिटेल 

यह सूर्य ग्रहण अश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या पर आज 14 अक्टूबर, शनिवार को लगेगा। इसकी विशेषता यह है कि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। मूल रूप से यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका तथा उत्तरी अफ्रीका का किनारा, अटलांटिक और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा। 

भारतीय समयानुसार, आज सूर्य ग्रहण रात में 8 बजकर 34 मिनट पर प्रारंभ होगा और इसका समापन रात 2 बजकर 25 मिनट पर होगा

सूर्य ग्रहण अक्टूबर 2023: कहाँ दिखाई देगा?

सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, कनाडा, ब्रिटिश वर्जन आइसलैंड, ग्वाटेमाला, मैक्सिको, अर्जेंटीना, कोलंबिया, क्यूबा, बारबाडोस, पेरू, उरुग्वे, एंटीगुआ, वेनेजुएला, जमैका, हैती, पैराग्वे, ब्राजील, डोमिनिका, बहामास आदि में दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण अक्टूबर 2023: क्या सूतक काल होगा?

सूर्य ग्रहण में 12 घंटे और चंद्र ग्रहण में 9 घंटे पहले सूतक लगता है। सूतक के दौरान मंदिरों में न जाने या कोई भी महत्वपूर्ण कार्य शुरू न करने की सलाह दी जाती है।

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें 

सूर्य ग्रहण के बाद गंगाजल से स्नान करें। पूरे घर और देवी देवताओं को शुद्ध करें।

ग्रहण के दौरान सीधे सूर्य को देखने से बचना चाहिए। 

ग्रहण के दौरान बाहर जाने से बचें।  साथ ही ध्यान रखें कि आप कोई गलत काम न करें। 

ग्रहण के बाद हनुमान जी की उपासना करें। 


 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी