सुहागरात में बेकाबू दुल्हन की हरकतें देख दंग रह गया दूल्हा, चीखती निकली कमरे से बाहर, थाने पहुंचा मामला

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक दुल्हन ने शादी के कुछ ही घंटों बाद रिश्ता तोड़कर अलग हो गई। युवती ने जमकर हंगामा किया। उसकी मानसिक हालत देखकर वर पक्ष दंग रह गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची। दिन-भर के हंगामें के बाद दोपहर में पति-पत्नी अलग हो गए।
ये मामला वृंदावन के गौरानगर का है। होडल की रहने वाली एक युवती की शादी उसके भाई और दूर के चाचा ने गौरानगर के रहने वाले आनंद अग्रवाल से कराई। गुरुवार तड़के चार बजे विदा होकर दुल्हन ससुराल पहुंची।
यहां अभी दो घंटे ही बीते थे कि छह बजे सुबह दुल्हन ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया।
विभिन्न रस्मों के लिए जब घर की महिलाएं बहू को लेने पहुंची तो उनसे झगड़ा करने लगी और जबरन शादी का आरोप लगाने लगी। लड़की ने बताया कि उसके परिजन दवा खिलाकर लेकर आए थे। वह मानसिक रूप से परेशान है। ये शादी उसके मर्जी के खिलाफ हुई है।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची। यहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
वर पक्ष के लोगों ने कहना है कि उन्हें धोखा देकर शादी कराई गई है। काफी देर तक बातचीत के बाद पति-पत्नी अलग रहने का फैसला लिया। और राजीनामा करके दोनों अपने-अपने घर चले गए। इस हंगामें के चलते पूरा प्रकरण दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।