nigamratejob-logo

ये पांच आदतें शरीर को करती हैं बर्बाद, आज से तुरंत छोड़ दें ये बुरी आदतें, नहीं तो...

 | 
ये पांच आदतें शरीर को करती हैं बर्बाद

आज के डिजिटल जमाने में लोग इतने ज्यादा आलसी हो गए है कि उन्होंने अपनी जीवनशैली और फिटनेस पर ध्यान देना ही छोड़ दिया है। जिस वजह आज कम उम्र में जवान पीढ़ी को डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, बेली फैट, हॉर्मोन बिगड़ना जैसी समस्याएं होने लगी हैं। 

हमारी ही कुछ गलत आदतें इन बीमारियों की वजह बनती हैं, जिन्हें तुरंत छोड़ देना चाहिए। आइये आज हम आपको इन हानिकारक गलत आदतों के बारे में बताते हैं। जानिए 

काम करने की जगह पर टिफिन करना 

ऑफिस में काम का इतना प्रेशर रहता है कि लोग अपने डेस्क पर ही खाना खा लेते हैं। साइंस डायरेक्ट पर प्रकाशित स्टडी (ref.) इसे खतरनाक मानती है। काम करते हुए लंच खाने से शरीर खाना पचाने पर पूरा ध्यान नहीं दे पाता है और मोटापा व कुपोषण हो सकता है।

 देर रात भोजन करना 

​रात का खाना कभी भी ज्यादा देर से नहीं खाना चाहिए। सोने और खाने के बीच कम से कम 2 घंटे का अंतर होना चाहिए। जिससे सोने से पहले शरीर खाने को अच्छी तरह पचा सके और सारे अंगों को आराम मिल सके। बेली फैट से बचने का यह बेहतरीन तरीका है।

जैतून तेल का इस्तेमाल

एक्सपर्ट ऑलिव ऑयल को एंटीऑक्सीडेंट्स और न्यूट्रिशन से भरपूर मानते हैं। यह गंदा कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। लेकिन इसे आंच पर बनने वाली चीजों में नहीं डालना चाहिए, गर्म होने पर इसका पोषण कम हो जाता है और खतरनाक तत्व निकलने लगते हैं।

2-3 लीटर पानी ना पीना

डिहाइड्रेशन की वजह से लिवर, किडनी, दिल का कामकाज बंद हो सकता है। पानी की कमी थका देती है और शारीरिक क्षमता कम हो जाती है। इसलिए पूरे दिन में 2-3 लीटर पानी जरूर पीएं। अपने लिए पानी की सही मात्रा जानने के लिए एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकते हैं

हर हफ्ते ये टारगेट पूरा ना करना

कई सारे शोध एक्सरसाइज को बॉडी के लिए जरूरी मानते हैं। यह बीमारियों से बचाने के साथ स्टेमिना और ताकत बढ़ाती हैं। हर व्यक्ति को हफ्ते में कम से कम 150 मिनट एक्सरसाइज या शारीरिक गतिविधि करने का टारगेट पूरा करना चाहिए।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी