nigamratejob-logo

Aaj Ka Sone Ka Bhav: आज फिर सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट, यहां जानें 24 कैरेट सोने के ताजा दाम

आज गुरुवार 28 सितंबर को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है।
 | 
आज फिर सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट, यहां जानें 24 कैरेट सोने के ताजा दाम

Aaj Ka Sone Ka Bhav: आज गुरुवार 28 सितंबर को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 529 रुपए गिरकर 57,925 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं।

18 कैरेट सोने की कीमत

वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 43,444 रुपए रह गई है। सोना 6 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। ICICI सिक्योरिटीज के हेड (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले दिनों में इसकी कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

चांदी में बड़ी गिरावट

IBJA की वेबसाइट के अनुसार आज चांदी की कीमत से 600 रुपए ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। ये 630 रुपए फिसलकर 70,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले सोमवार को ये 71,557 रुपए पर थी।

इस महीने आई इतनी गिरावट

इस महीने की शुरुआत यानी 1 सितंबर को सोना 59,312 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 57,925 रुपए पर आ गया है। यानी इसकी कीमत में इस महीने अब तक 1,387 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। वहीं चांदी की बात करें तो इसकी कीमत 4,212 रुपए कम हुई है। ये 74,512 रुपए प्रति किलोग्राम से गिरकर 70,300 रुपए पर आ गई है।


57 हजार तक आ सकता है सोना

अनुज गुप्ता के अनुसार अभी डॉलर इंडेक्स 105.95 पर पहुंच गया है। ये इसका 10 महीने का हाई है, इसी कारण अभी सोने में कमजोरी है। इसके अवाला 1 डॉलर की कीमत भी 83 रुपए के ऊपर पहुंच गई है। इससे सोने पर दबाव बना हुआ है। इसके चलते सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले दिनों में भी ये गिरावट जारी रह सकती है और सोना 57 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी