nigamratejob-logo

Crime news : ट्रेन में महिला कांस्टेबल को अर्धनग्न और लहूलुहान करने वाले को UP STF ने एनकाउंटर में मार गिराया

 | 
ट्रेन में महिला कांस्टेबल को अर्धनग्न और लहूलुहान करने वाले को UP STF ने एनकाउंटर में मार गिराया

CM योगी ने कहा था- यमराज मिलेंगे...

अयोध्या में एक महिला कांस्टेबल के साथ दरिंदगी करने वाले तीन आरोपियों को यूपी एसटीएफ़ ने उनके अंजाम पर लाकर खड़ा कर दिया है। एसटीएफ़ ने मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया है जबकि दो अन्य आरोपी घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है। मारे गए मुख्य आरोपी की पहचान अनीश खान के रूप में हुई है। वहीं दो अन्य आरोपियों की पहचान विशंभर दयाल और आज़ाद के तौर पर की गई है। बता दें कि, इस एनकाउंटर में यूपी एसटीएफ़ के साथ-साथ अयोध्या पुलिस भी शामिल रही।

ट्रेन की सीट के नीचे अर्धनग्न और लहुलुहान मिली थी महिला कांस्टेबल

बता दें कि, पीड़ित महिला कांस्टेबल 30 अगस्त को अयोध्या में सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में सीट के नीचे अर्धनग्न और लहुलुहान मिली थी। हालाँकि, गनीमत इतनी थी कि महिला कांस्टेबल जिंदा थी। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। तबसे अबतक महिला कांस्टेबल का इलाज लगातार जारी है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बता दें कि, महिला कांस्टेबल की अवस्था देख सब हक्के-बक्के रह गए थे।

ट्रेन की फर्श पर खून ही खून पसरा हुआ था और वहीं महिला कांस्टेबल तन पर नीचे के कपड़े गायब थे। महिला कांस्टेबल के तन पर सिर्फ ऊपर की वर्दी थी। पैरों में पैंट नहीं था। जिसको देखते हुए शुरुवात में महिला कांस्टेबल के साथ रेप की आशंका जताई गई। लेकिन बाद में महिला कांस्टेबल के इलाज के दौरान रेप की बात सामने नहीं आई। बताया गया कि, आरोपी महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ कर रहे थे जिसका विरोध करने पर उन्होने महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमला कर दिया।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी