nigamratejob-logo

हरियाणा सीएम का सिरसा जनसंवाद कार्यक्रम में हंगामा, महिला सरपंच नैना झोरड़ की बात न सुनने पर CM के पैरों में अपना दुपट्टा फेंका, फिर जो हुआ आप खुद देखिए

 | 
हरियाणा सीएम का सिरसा जनसंवाद कार्यक्रम में हंगामा, महिला सरपंच नैना झोरड़ की बात न सुनने पर CM के पैरों में अपना दुपट्टा फेंका, फिर जो हुआ आप खुद देखिए

Sirsa Breaking News : सिरसा में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान रानियां क्षेत्र के गांव बणी की सरपंच नैना झोरड़ मुख्यमंत्री के समक्ष समस्याएं सुनी तो मुख्यमंत्री ने उसे बीच में ही रोक दिया। जिसके चलते महिला सरपंच नैना झोरड़ ने रोष में आकर मुख्यमंत्री के पैरो में अपना दुपट्टा उतार कर फेंक दिया और कहा कि ये है हिंदुस्तानी महिला की इज्जत। मामला बढ़ते ही मुख्यमंत्री ने उसे स्टेज से नीचे उतार दिया । 

नहीं सुनी समस्या तो बणी सरपंच ने मुख्यमंत्री के पैरो में डाला दुपट्टा

सोमवार को गांव बणी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव बणी की महिला सरपंच नैना झोरड़ अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के पास स्टेज पर पहुंच गई।

महिला सरपंच ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखनी शुरू कर दी। वहीं महिला सरपंच ने कहा कि इस बार उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। क्योकि इस बार आपकी हरियाणा सरकार ने महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया था। क्यो इसमें मैने कोई गुनाह तो नहीं किया।


बोली ये है हिंदुस्तानी औरत की इज्जत 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें रोकने का प्रयास शुरू कर दिया और बाद में बात करने को कहा है। इस दौरान सरपंच ने कहा कि मेरी पति पर जानलेवा हमला हुआ है सर। तभी मुख्यमंत्री ने कहा कि आप अलग से समस्या बताना।

तभी महिला सरपंच भड़क उठी और कहने लगी की अगर आप नहीं सुनों गे ना तो एक औरत की इज्जत एक हिंदुस्तानी औरत की इज्जत दुपट्टा है। ये रहा आपके कदमों में हिंदुस्तानी औरत का दुपट्टा। ऐसे में मुख्यमंत्री ने कहा कि देखिए जनसंवाद का मतलब बहस बाजी नहीं है। आप राजनीति न करने आए । तभी सुरक्षा कर्मचारियों ने महिला सरपंच को स्टेज से नीचे उतार दिया और हिरासत में ले लिया। 

कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, कार्यालय में पुलिस बल तैनात

सुबह कांग्रेसियों ने बैठक कर मुख्यमंत्री के जन संवाद कार्यक्रम के दौरान उनसे बातचीत करने की तैयारी कर ली। कांग्रेसी कार्यालय से बणी की तरफ रवाना होने लगे। तभी मामले की सूचना पुलिस को मिली तो उन्हें कार्यालय के बाहर ही रोक लिया और कार्यालय में ही रोक दिया। वहीं कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री तीन दो दिनों से लोगों पर लाठियां बरसा रहे है।

आम लोगों की समस्या सुनी नहीं जा रही- कांग्रेस नेता

कभी किसानों को हिरासत में लिया जा रहा है तो कभी सरपंचों को नजर बंद किया जा रहा है। ऐसे में वह मुख्यमंत्री से मिलने के लिए जाना चाहते थे। लेकिन सरकार ने पहले ही उनके कार्यालय पर पुलिस बल तैनात कर दिया है।

उन्होंने कहा कि सिरसा में जन संवाद  नहीं हुआ लठ संवाद हुआ है। जन संवाद में हर आदमी अपनी बात रखने के लिए पहुंच सकता है। लेकिन यहां तो आम लोगों की समस्या सुनी नहीं जा रही है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी