nigamratejob-logo

Vande Bharat Express : 24 सितंबर से चलेगी 9 नई वंदे भारत एक्सप्रेस, अब इतनी हो जाएगी कुल संख्‍या, जानें किस रूट पर दौड़ेंगी

देश को 9 वंदेभारत एक्‍सप्रेस ट्रेनों के रूप में बड़ा तोहफा मिलने वाला है। प्रधानमंत्री इन सभी ट्रेनों को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
 | 
24 सितंबर से चलेगी 9 नई वंदे भारत एक्सप्रेस, अब इतनी हो जाएगी कुल संख्‍या, जानें किस रूट पर दौड़ेंगी

Vande Bharat Express : देश को 9 वंदेभारत एक्‍सप्रेस ट्रेनों के रूप में बड़ा तोहफा मिलने वाला है। प्रधानमंत्री इन सभी ट्रेनों को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अब इन 9 वंदेभारत को मिलाकर कुल संख्‍या 33 पहुंच जाएगी। 

अभी 23 वंदेभारत का सफल संचालन हो रहा है। ये सभी ट्रेनें पूर्वोत्‍तर के राज्‍यों को छोड़कर सभी राज्‍यों से चल रही हैं। आइये आगे जानते है ये 9 वंदेभारत किन-किन रूटों पर चल रही हैं और किन रूटों पर दौड़ेंगी, आइए जानें। 

देश में 24 सितंबर को चलने वाली ये 9 वंदेभारत ट्रेनें कासरगोड से त्रिवेन्‍द्रम, जयपुर से उदयपुर, पटना से हावड़ा, रांची से हावड़ा, हैदाबाद से चेन्‍नई, चेन्‍नई से तिरुनेलवेली, इंदौर से जयपुर, पुरी से राउलकेला, जयपुर से चंडीगढ़, जामनगर से अहमदाबाद के बीच चलेंगी।

जानिए पहले से चल रही 24 वंदेभारत के रूट

पूर्व पांच वंदेभारत ट्रेनों को एक साथ झंडी दिखाई गयी थी, जिसमें भोपाल से जबलपुर, भोपाल से इंदौर, रांची से पटना, बेंगलुरु-हुबली-धारवाड़, गोवा-मुंबई वंदेभारत शामिल थीं।

 2019 में चली पहली वंदेभारत ट्रेन 

देश की चलने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्‍ली से भगवान शिव की नगरी काशी के बीच चली थी। यह ट्रेन फरवरी 2019 में चलाई गयी है। 

वहीं, दूसरी ट्रेन को धार्मिक नगरी से जोड़ा गया और इसे नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी कटरा के बीच चलाया गया। 

तीसरी गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई गयी, चौथी नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन हिमाचल के बीच शुरू की गयी। 

ऐसे ही पांचवीं वंदेभारत को चेन्‍नई से मैसूर के बीच दौड़ाया गया। 

छठीं वंदेभारत नागपुर से बिलासपुर के बीच चली। इसी तरह सातवीं वंदेभारत ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी, 

आठवीं वंदेभारत सिकंदराबाद से विशाखपट्टनम के बीच, नौंवी मुंबई से सोलापुर, 10वीं मुंबई से शिरडी,11वीं रानी कमलापति स्‍टेशन (भोपाल) से निजामुद्दीन, 

12वीं, 13वीं सिकंदराबाद से तिरुपति व चेन्‍नई से कोयंबटूर, 14वीं दिल्‍ली से अजमेर, 15वीं तिरुअंतपुरम से कासरगोड

16वीं भुवनेश्‍वर से हावड़ा, 17वीं ट्रेन दिल्‍ली से देहरादून, 18वीं न्‍यू जलापाईगुड़ी से गुवहाटी से शुरू हुई है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी