nigamratejob-logo

हरियाणा प्रदेश में 24 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम, कंपकंपा रही शीत लहर

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कब मिलेगी ठंड से राहत  
 | 
हरियाणा प्रदेश में 24 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम 

ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। इसी के साथ साथ घना कोहरा का सितम जारी है, शनिवार सुबह दिल्ली के कई एरिया में हल्का कोहरा छाया रहा। दिल्ली को आज भी ठंड से राहत नहीं मिलती दिख रही है. आज सुबह कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला। 

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए आने वाले 2 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, सारे उत्तर भारत में अगले 2 दिन बहुत घने कोहरे और ठंड की संभावना है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार के अधिकतर जगहों पर तापमान 7 से 10 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, HARYANA, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम यूपी और राजस्थान में तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री नीचे है। 

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ओडिशा छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और तमिलनाडु के दक्षिणी तट पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है। लक्षद्वीप, दक्षिणी केरल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बरसात हो सकती है।

पंजाब, हरियाणा और पश्चिम UP के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय और उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है।

पंजाब, HARYNAN, बिहार, पश्चिम UP और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति जारी रह सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम के कुछ हिस्सों और पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर ठंडे दिन की स्थिति जारी रह सकती है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी