nigamratejob-logo

नागरिक अस्पताल में वर्ल्ड स्ट्रोक डे मनाया

डा. अमित कंबोज ने बताया कि स्ट्रोक एक आपात्तकालीन स्थिति होती है जिसमें मस्तिषक में रक्त का प्रवाह या तो कम हो जाता है या रक्त वाहिका फट जाती है। 
 | 
SS
डा. महेंद्र सिंह भादू

नागरिक अस्पताल में वर्ल्ड स्ट्रोक डे मनाया 


सिरसा।

नागरिक अस्पताल में वर्ल्ड स्ट्रोक डे मनाया गया। सिविल सर्जन डा. महेंद्र सिंह भादू , उप सिविल सर्जन डा. विपुल गुप्ता तथा डीपीसी डा. प्रियंका के द्वारा एनसीडी में लगवाए गए कैंप में मरीजों को स्ट्रोक क्या है, कैसे होता है और इसके क्या क्या उपचार है, के बारे में जानकारी दी गई।

डा. अमित कंबोज ने बताया कि स्ट्रोक एक आपात्तकालीन स्थिति होती है जिसमें मस्तिषक में रक्त का प्रवाह या तो कम हो जाता है या रक्त वाहिका फट जाती है। जिससे मस्तिष्क में आक्सीजन व पौषक तत्वों की कमी हो जाती है।

स्ट्रोक के प्रमुख लक्ष्ण है लकवा या अधरंग होना, चक्कर आना, शरीर में सुन्नता आ जाना, गंभीर सिरदर्द होना, संतुलन बिगड़ना, अचानक दृष्टि समस्याएं होना, दौरा पड़ना इत्यादि। नर्सिंग आफिसर कविता, गीता, गुरजीत, बिंद्र ने मरीजों को बताया कि अगर हम मरीज में स्ट्रोक के लक्षणों को समय रहते ही पहचान लें तो हम मरीज को अधिक क्षति होने से बचा सकते हैं।

डा. सूरजभान कंबोज, डा. अमित ने बताया कि यह बीमारी ज्यादातर उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदयरोग, उच्च कोलेस्ट्रोल, धूम्रपान, शराब सेवन तथा मोटापे के कारण बढ़ती है।

अगर हम समय रहते डायग्नोसिस व ट्रीटमेंट लें, धूम्रपान व शराब का सेवन न करें तो इस बीमारी से बचा जा सकता है।अस्पताल सहायक नीलम ने मरीजों में फल भी बांटे तथा उन्ळें संपूर्ण आहार लेने के लिए प्रोत्साहित किया। 


 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी