nigamratejob-logo

7.73 करोड़ में बिकी दुनिया की सबसे महंगी बाइक, देखकर हैरान रह जाएंगे आप

 | 
महंगी बाइक

Most expensive bike in the world : दुनिया रंगबिरंगी है। पता कब, कहां, क्या दिखने लगे और क्या खबर आने लगे, कह नहीं सकते। 7 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की बाइक के बारे में सोचकर आप भी हैरान हो जाएंगे। पर, ये सच है। हाल ही में 115 साल पुरानी एक विंटेज मोटरसाइकल को 7.7 करोड़ रुपये में खरीदा गया है।

दिखने में साइकिल जैसी

यह बाइक हार्ले डेविडसन (Harley Davidson) की थी, जो इतनी रकम के चलते दुनिया की सबसे महंगी बाइक बन गई है। रोचक बात यह है कि बाइक दिखने में एक साइकिल जैसी है। दरअसल, अमेरिका के लॉस वेगस में 1908 मॉडल हार्ले डेविडसन बाइक की नीलामी की गई। यह बाइक Harley Davidson Strap Tank थी। इस दौरान बाइक की बोली 9,35,000 डॉलर (करीब 7.73 करोड़ रुपये) पहुंच गई। खास बात है कि यह बाइक 110 साल से भी ज्यादा पुरानी है और अभी भी काम कर रही है। 

1908 में बनाई गई थी बाइक

यह 1908 में बनाई गई 450 हार्ले डेविडसन बाइक्स में से एक है। फिलहाल पूरी दुनिया में उस समय की 10 से 12 मोटरसाइकिल्स ही बची हैं। यह बाइक साल 1941 में डेविड उहलेन नामक शख्स के पास मिली। उन्होंने अगले 66 वर्ष तक इसे अपने पास रखा। इसे स्ट्रैप टैंक इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसके फ्यूल टैंक को निकल स्ट्रैप के साथ इसके फ्रेम में बांधा जाता है। 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी