nigamratejob-logo

Weather Update: हरियाणा में इन जगहों पर बारिश की संभावना, देखिए मौसम विभाग का अलर्ट

हरियाणा में पिछले दो दिनों से कई जगहों पर बारिश हुई है। हालांकि हरियाणा में सामान्य से कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो-तीन दिनो में बारिश की संभावना है।
 | 
weather update

Weather Update: हरियाणा में पिछले दो दिनों से कई जगहों पर बारिश हुई है। हालांकि हरियाणा में सामान्य से कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो-तीन दिनो में बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार  पिछले 48 घंटों के दौरान कई जिलों में 60.0 एमएम तक बारिश दर्ज की गई है। गुरुवार को प्रदेश के उत्तरए पूर्वी व दक्षिणी जिलों पर मानसून का ज्यादा असर देखने को मिला। आने वाले दो तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई हैए क्योंकि पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। साथ ही ऊपरी वायुमंडल में जेट हवाएं नमी वाली हवाओं को पश्चिम में आगे नहीं बढ़ने दे रही हैं।

इन नमी वाली हवाओं का प्रभाव हरियाणाए एनसीआरए दिल्लीए उत्तर प्रदेशए मध्य प्रदेश व पूर्वी राजस्थान पर ही देखने को मिलेगा। सम्पूर्ण इलाके में बादलों ने डेरा जमा रखा है। उधर गुरुवार को हुई बारिश की गतिविधियों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना बना रहा। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 25.0 से 30.0 और न्यूनतम तापमान 22.0 से 26.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

प्रदेश में अंबाला-60.8, करनाल-50.8, रोहतक-15.8, भिवानी-40.5, सिरसा-48.0, झज्जर-29.0, नूंह-28.0, पंचकूला-19.0, चंडीगढ़-51.6 MM बारिश दर्ज की गई।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी