nigamratejob-logo

बड़ी खबर: दिल्ली जंतर-मंतर से साक्षी मलिक और उसके पति सत्यव्रत कादियान को पुलिस ने गिरफ्तार किया

 | 
नई दिल्ली न्यूज़, जंतर- मंतर, महिला महापंचायत, किसान, राकेश टिकैत, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, भारतीय कुश्ती संघ, बृजभूषण शरण सिंह, New Delhi News, Jantar Mantar, Mahila Mahapanchayat, Kisan, Rakesh Tikait, Bajrang Punia, Sakshi Malik, Vinesh Phogat, Wrestling Federation of India, Brij Bhushan Sharan Singh

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना 23 अप्रैल से जारी है। इसी बीच नए संसद भवन के सामने 28 मई को पहलवानों के समर्थन में सभी खापों की महिला महापंचायत बुलाई गई है।

इस महापंचायत में हरियाणा, यूपी, पंजाब, दिल्ली समेत अन्य राज्यों से भारी संख्या में किसानों समेत खापों के लोगों के पहुंचने का अनुमान जताया गया है लेकिन दिल्ली पुलिस ने महापंचायत की इजाज़त नहीं दी गई है।

साक्षी मलिक को गिरफ्तार किया

जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रही महिला पहलवान साक्षी मलिक को पुलिस ने जबरदस्ती गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ उनके पति सत्यव्रत कादियान को भी गिरफ्तार किया गया है। साक्षी मलिक की मां और किसान नेत्री दिलबाग हुड्डा को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जंतर मंतर पर महिला पहलवानों का कहना है कि हमारे साथ पुलिस बदसलूकी पर उतर आई है और हमारे धरने को उठाने के प्रयास चल रहे हैं।


दिल्ली की सीमाओं पर कड़ा पहरा

इस बीच दिल्ली की सीमाओं को सील करने का काम भी शुरू कर दिया गया। शनिवार देर रात बहादुरगढ़ सीमा पर टिकरी बॉर्डर पर बड़े-बड़े सीमेंट के पत्थर लाए गए। यहां दिल्ली हाईवे को संकरा करके 15 फीट कर दिया गया। रविवार सुबह इसे पूरी तरह बंद भी किया जा सकता है ताकि किसान आंदोलन की तर्ज पर पहलवानों के समर्थन में किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोका जा सके। इसके साथ ही सिंघु, टिकरी  और गाजीपुर बार्डर पर वाहनों की जबरदस्त चेकिंग के बाद ही आगे दिल्ली में एंट्री करने दी जा रही है। 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी