nigamratejob-logo

7th Pay Commission Update : इस महीने केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होगी बढ़ोतरी, जानिए कर्मचारियों की मांग

 | 
7th Pay Commission

7th Pay Commission Update : सैलरी में बढ़ोतरी को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों को बहुत जल्द खुशखबरी मिल सकती है।नए साल की शुरुआत से ही कर्मचारियों सैलरी बढ़ने का इन्तजार कर रहें  थे,लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हुआ।

 केंद्रीय कर्मचारियों फिटमेंट फैक्टर को 3.68 गुना किए जाने की मांग कर रहे हैं। जिसके वजह से इसका केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में महत्वपूर्ण रोल होता है। उनका वेतन कर्मचारी के भत्तों के अलावा उनकी बेसिक सैलरी और फिटमेंट फैक्टर आधार पर तय किया जाता है।

 फिलहाल, यह साल 2016 से 2.57 गुना दिया जा रहा है, लेकिन केंद्रीय कर्मचारी इसे बढ़ाकर 3.68 गुना किए जाने की मांग कर रहे हैं। अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार जल्द ही फिटमेंट फैक्टर  को रिवाइज करने का ऐलान कर सकती है। 

क्योकि सरकार का ध्यान आगामी बजट पर टीका है,जिस कारण सैलरी में मार्च में बढ़ोतरी की संभावना है।  


केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा 

रिपोर्ट्स के अनुसार  सरकार इस फैक्टर में बढ़ोतरी का ऐलान मार्च 2023 में कर सकती है. अगर ऐसा होता है, तो फिर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में जोरदार इजाफा देखने को मिलेगा और ये उनके लिए नए साल का सबसे बड़ा तोहफा साबित होगा. 

फिटमेंट फैक्टर में है बढ़ोतरी की उम्मीद

मार्च में फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की उम्मीद इसलिए जताई जा रही है,क्योंकि इस समय सरकार का पूरा फोकस आगामी बजट को लेकर बना हुआ है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इसे या इसके लिए की गई बैठकों को लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है, लेकिन खबरों के मुताबिक, बजट के तुरंत बाद केंद्रीय कर्मियों की मांग पर बड़ा ऐलान होना संभव है।  फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों के खाते में ज्यादा पैसा आएगा। 

केंद्रीय कर्मचारी कर रहें बढ़ाकर 3.68 गुना की मांग

फिटमेंट फैक्टर का केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में महत्वपूर्ण रोल होता है। उनका वेतन कर्मचारी के भत्तों के अलावा उनकी बेसिक सैलरी और फिटमेंट फैक्टर आधार पर तय किया जाता है। फिलहाल, यह साल 2016 से 2.57 गुना दिया जा रहा है, लेकिन केंद्रीय कर्मचारी इसे बढ़ाकर 3.68 गुना किए जाने की मांग कर रहे हैं। 

इतनी बढ़ सकती है सैलरी

अगर सरकार इस मांग पर विचार करती है, तो फिर कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।  आखिरी बार जब फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया गया था,तो कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपये से सीधे 18,000 रुपये हो गई थी। वहीं, सरकार अगर एक बार फिर से इसमें बढ़ोतरी करती है तो कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी। 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी