nigamratejob-logo

हरियाणा में केंद्रीय मंत्री ने खोला सौगातों का पिटारा, 11 फ्लाइओवर का लोकार्पण, जींद में 2 नये बाईपास, देखें पूरी लिस्ट

 | 
हरियाणा में केंद्रीय मंत्री ने खोला सौगातों का पिटारा

Haryana News: केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज हरियाणा के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने सोनीपत, करनाल और जींद में कई बड़े प्रोजेक्ट्स की नींव रखेंगे। उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने 60 साल में गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन गरीबी केवल कांग्रेस के नेताओं की हटी है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारत गौरव रैली में जींद को दो बड़े प्रोजेक्ट की सौगात दी। उन्होंने कहा कि जींद से विधायक कृष्ण मिड्‌ढ़ा जी ने जींद विधानसभा में नरवाना रोड़ से रोहतक रोड़ तक बाइपास और एक मिनी बाइपास की मांग रखी है, वे इसे मंजूर करते हैं।

इससे पहले नितिन गडकरी व सीएम मनोहर लाल ने राई में 890 करोड़ रुपए की लागत से बने 11 फ्लाई ओवरों और NH-44  के 30 km लंबाई की सड़क परियोजना का लोकार्पण किया। इस दौरान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी उपस्थित रहे।

5 फ्लाईओवर की सौगात

सोनीपत में मंगलवार को जिन 11 फ्लाईओवरों का लोकार्पण किया गया, उनमें से 4 फ्लाईओवर दिल्ली की सीमा में हैं और शेष हरियाणा की सीमा में है। सोनीपत जिला की सीमा में 5 फ्लाईओवर आते हैं जबकि शेष 2 फ्लाई ओवर पानीपत जिले की सीमा में है।

सोनीपत की सीमा में कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया टी-जंक्शन, एचएसआईआईडीसी कुंडली (निफ्टम चौक), बढख़ालसा-पीतमपुरा जंक्शन तथा NH-17 (बीसवां मील चौक) पर फ्लाई ओवर बनेगा। इसके अलावा भारतीय अंतर्राष्ट्रीय बागवानी मार्केट गन्नौर फ्लाईओवर भी इनमें से एक है। पानीपत की सीमा में गांव सिवाह छाजपुर एवं न्यू बस स्टैंड पानीपत जंक्शन और बीबीएमबी, एनएफएल-इंडस्ट्रियल एरिया जंक्शन शामिल है।
 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी