nigamratejob-logo

Nayab Singh Saini: हरियाणा के नये मुख्यमंत्री होंगे नायब सिंह सैनी, 5 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

 | 
Nayab Singh Saini: हरियाणा के नये मुख्यमंत्री होंगे नायब सिंह सैनी, 5 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

Haryana News CM Nayab Singh Saini: हरियाणा के नये मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया है। हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी हरियाणा के नये मुख्यमंत्री होंगे। शाम को 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।

नायब सिंह सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं और पिछले साल उन्हें बीजेपी हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विश्वासपात्र माना जाता है। सैनी को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है।

1996 में उन्हें हरियाणा बीजेपी के संगठन में जिम्मेदारी दी गई। उसके बाद वर्ष 2002 में नायब सैनी अंबाला बीजेपी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बने थे।

Nayab Singh Saini: हरियाणा के नये मुख्यमंत्री होंगे नायब सिंह सैनी, 5 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

वर्ष 2005 में नायब सिंह सैनी भाजपा अंबाला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने। इसके बाद नायब सिंह सैनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्हें बीजेपी हरियाणा किसान मोर्चा का प्रदेश महामंत्री भी बनाया गया।

साल 2012 में नायब सैनी का प्रमोशन हुआ और उन्हें अंबाला का जिला अध्यक्ष बना दिया गया। 2014 के विधानसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी को नारायणगढ़ से टिकट दिया गया और वह जीतकर विधानसभा पहुंच गए।

नायब सिंह सैनी को मनोहर लाल खट्टर के करीबी होने का भी फायदा मिला। वर्ष 2016 में उन्हें खट्टर के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी को कुरुक्षेत्र से टिकट दिया गया और वह सांसद बन गए।

इसके बाद 2023 में उन्हें हरियाणा बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। अब नायब सिंह सैनी का नाम सीएम बनाए गए हैं।

बता दें कि हरियाणा में बीजेपी अब निर्दलीय विधायकों की मदद से सरकार बना सकती है। हरियाणा में बीजेपी के 41 और 6 निर्दलीय विधायक हैं।सभी 6 निर्दलीय विधायकों ने सीएम खट्टर से मुलाकात की है और समर्थन पत्र सौंपा है। हरियाणा में बहुमत के लिए 46 विधायकों का समर्थन चाहिए।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी