हरियाणा में बैखौफ बदमाशों का आतंक, प्राइवेट कर्मचारी से पैसे लूटकर काटा प्राइवेट पार्ट
Haryana News: हरियाणा में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन मर्डर, बलात्कार, फिरौती, डकैती, लूटपाट जैसी घटनाएं सामने आ रही है। ताज़ा मामला गुरुग्राम से सामने आया है जहां एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी से बदमाशों ने पहले लूटपाट की और फिर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।
युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात को लेकर सेक्टर 37 थाना पुलिस ने धारा 326, 34, 379B के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
रात 11 बजे की घटना
मूलरूप से बिहार निवासी 32 वर्षीय पीड़ित शख्स ने बताया कि एक निजी कंपनी में 18 साल से प्रेस ऑपरेटर के पद पर तैनात है। दस अगस्त की रात 11 बजे वह ड्यूटी से मोहम्मदपुर झाड़सा स्थित अपने आवास की ओर लौट रहा था।
जैसे ही मोहम्मदपुर रोड़ की गौशाला के पास पहुंचा तो अचानक से उनके सामने 3 से 4 लड़के आ गए। उन सभी ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। उक्त बदमाशों ने उससे रूपए मांगे तो उसने मना कर दिया। मना करने पर इन लोगों ने उसकी जेब में हाथ डाल कर रूपए निकाल लिए।
चाकू से किया वार
पीड़ित शख्स ने बताया कि वह युवकों के चंगुल से छूट कर भागने लगा तो युवकों ने उसे दौड़ कर पकड़ लिया। इसके बाद उन लड़कों में से 2 ने उसे पकड़ लिया और 2 ने सामने से आकर उसकी पैंट उतार दी और उसके बाद चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।
इसके बाद सभी आरोपी भाग गए। उसने जैसे- तैसे करके फोन कर अपने भाई को बुलाया। उसके बाद उसका भाई मौके पर आया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। पीड़ित शख्स ने पुलिस से सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।