nigamratejob-logo

Haryana News: हरियाणा में प्रकृति का अलग नजारा, कहीं बारिश से विनाश तो कहीं पानी की तालाश

 | 
हरियाणा में प्रकृति का अलग नजारा, कहीं बारिश से विनाश तो कहीं पानी की तालाश

Haryana News: हरियाणा के हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद सहित कई अन्य जिलों में किसान और आमजन टकटकी लगाए बारिश के इंतजार में बैठे हैं तो वहीं यमुनानगर जिले में आज 24 घंटे में रिकॉर्ड 215 MM बारिश हुई है। इतनी मूसलाधार बारिश के बाद चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। सड़कें और कालोनियों पानी से लबालब भर गई है। 

पूरे यमुनानगर में जमकर बारिश हुई है। भारी बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया है तो वहीं निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों को जलभराव के चलते आवागमन करने में परेशानी हो रही है तो वहीं जलभराव के बीच वाहन भी रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। 

 

थर्मल की टूटी दीवार

 

वहीं आज हुई भारी बारिश से थर्मल पावर प्लांट कॉलोनी की दीवार टूट गई है। इसके कारण पानी कर्मचारियों के घरों में घुस गया है। उसके कारण घरों में रखा हुआ कीमती सामान पूरी तरह से खराब हो गया है। इस कालोनी में सौ से अधिक क्वार्टर बनें हुए हैं जिनमें थर्मल पॉवर प्लांट में कार्यरत कर्मचारी रहते हैं। वहीं कालोनी में पानी घूमने से बिजली भी काट दी गई है। लोग कालोनी से पानी निकालने में लगे हुए हैं।

 

यमुनानगर में कहां कितनी बारिश

 

• जगाधरी- 215 MM 
• बिलासपुर- 51 MM 
• रादौर- 33 MM 
• छछरौली- 81 MM 
• सरस्वती नगर- 85 MM 
• सढ़ोरा- 30 MM 
• प्रताप नगर- 56 MM 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी