nigamratejob-logo

Haryana News : हरियाणा का ये किसान कर रहा था अफीम की खेती, अपनाया कुछ ऐसा तरीका, पुलिस के भी उड़ गए होश; जानें पूरा मामला

 | 
Haryana News

हरियाणा के फतेहाबाद जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर सबके होश उड़ गए हैं। जी हां, यहां अब नशा तस्करी के साथ-साथ नशे की खेती भी होने लगी है। बताया जा रहा है कि मामला फतेहाबाद के गांव बीघड़ का है। सरसों के खेत मे यहां एक किसान प्रतिबंधित अफीम की खेती कर रहा था। पुलिस को सूचना मिलते ही इस पर कार्यवाही की गई।

किसान के खेत मे पहुंची पुलिस 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला फतेहाबाद शहर के नजदीक गांव बीघड़ का बताया जा रहा है। यहां पर एक किसान जिसका नाम रमेश है वह अपने खेत में सरसों की फसल के बीच प्रतिबंधित अफीम की खेती कर रहा था, इस बारे में जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली तो पुलिस एक्शन लेते हुए किसान के खेत मे पहुंच गई। 

मिले 472 पौधे

पुलिस ने जब खेत मे जांच कि तो पता चला वहां किसान सरसों की आड़ में खसखस यानि अफीम की खेती कर रहा था। पुलिस को खेत में खसखस के  अनेक पौधे दिखाई दिए, जिन पर फूल और फल लगे हुए थे। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन पौधों की संख्या कुल 472 बताई गई है। साथ ही आरोपी किसान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी